Dumka Corona News Update: दुमका केंद्रीय जेल के 133 कैदी समेत कोरोना के 157 नए मरीज मिले, 4 स्वस्थ भी हुए
Dumka Corona News Update दुमका केंद्रीय जेल के कैदी अब पूरी तरह से कोरोना की जद में आ चुके हैं। रविवार को जेल के 133 कैदियों समेत जिले में कुल 157 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
दुमका, जेएनएन। Dumka Corona News Update दुमका केंद्रीय जेल के कैदी अब पूरी तरह से कोरोना की जद में आ चुके हैं। रविवार को जेल के 133 कैदियों समेत जिले में कुल 157 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, इलाज के बाद स्वस्थ होने पर चार लोगों को घर भी भेज दिया गया है। शनिवार को जेल के 50 कैदियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। सभी को जेल में ही बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इधर, जेल में कोरोनावायरस के पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर कैदियों में दहशत का माहौल है।
600 हुई संक्रमितों की संख्या : सिविल सर्जन डॉ. अनंत कुमार झा ने बताया कि केंद्रीय जेल में फिर से 133 कैदियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सभी का जेल में बने आइसोलेशन वार्ड में इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा गोपीकांदर के पांच, मसलिया के दो, सरैयाहाट के तीन और शहर के आठ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। शहर के संकमित कहां के रहने वाले हैं, इसका पता किया जा रहा है। शनिवार को भी जेल के 50 कैदियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। सीएस ने बताया कि संक्रमित से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में रविवार अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 600 हो गई है। जिसमें 254 स्वस्थ हो चुके हैं और 350 का कोविड अस्पताल और सेंटर में इलाज चल रहा है।