Move to Jagran APP

Dhanbad Corona News : संक्रमित गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी, अब सुबह-शाम मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश

Dhanbad Corona News एसएसएलएनटी अस्पताल में 15 संक्रमित गर्भवती महिलाएं भर्ती हैं। इसमें अधिकांश महिलाएं आठ से नौ महीने की गर्भवती हैं। तीन महिलाओं की डिलीवरी की तारीख में 8-10 दिनों के अंदर हैं। इसे देखते हुए सीएस ने प्रसव को लेकर तैयार रहने को कहा है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 04:26 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 04:30 PM (IST)
Dhanbad Corona News : संक्रमित गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी, अब सुबह-शाम मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश
धनबाद के एसएसएलएनटी अस्पताल में 15 कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाएं भर्ती हैं।

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Corona News Update एसएसएलएनटी अस्पताल (गर्भवती महिला स्पेशलिस्ट कोविड सेंटर) में पहली बार 15 संक्रमित गर्भवती महिलाएं एक साथ भर्ती हैं। इसमें अधिकांश महिलाएं आठ से नौ महीने की गर्भवती हैं। तीन गर्भवती महिलाएं की डिलीवरी की तारीख में 8-10 दिनों के अंदर हैं। इसे देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. गोपाल दास ने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जीतेश रंजन को विशेष निर्देश दिए हैं। सिविल सर्जन ने महिलाओं की निगरानी करने और प्रसव को लेकर तैयारी करने को कहा है।

loksabha election banner

बता दें कि गर्भवती महिलाएं एवं नवजात बच्चों के कोरोना से संक्रमित होने का खतरा अधिक हैं। इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है। इसी के मद्देनजर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉक्टर नितिन मदन कुलकर्णी ने भी सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं। सिविल सर्जन डॉ. गोपाल दास ने कहा कि गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस संबंध में डॉक्टरों को निर्देशित किया जा रहा है। सुबह और शाम सिविल सर्जन कार्यालय को मेडिकल अपडेट उपलब्ध कराने को कहा है।

कई जिलों की संक्रमित गर्भवती महिलाएं हो रही भर्ती : एसएसएलएनटी अस्पताल से संताल परगना के तमाम जिले सहित गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग को भी जोड़ा गया है। इन जिलों में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई जाने वाली गर्भवती महिलाएं एवं प्रसूता को इलाज के लिए एसएसएलएनटी अस्पताल लाया जा रहा है। यही कारण है कि अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अब तक 55 से अधिक गर्भवती महिलाएं यहां इलाज के बाद ठीक भी हो चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.