चमकी बुखार से राजनीति चमका रहे कांग्रेसी, मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए हवन Dhanbad News
विधि-विधान से हवन-पूजन का आयोजन किया गया। हवन कुंड में कांग्रेसियों ने आहुती देकर मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से मर रहे बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
धनबाद, जेएनएन। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद हताश-निराश कांग्रेसियों को बिहार के मुजफ्फरपुर में जारी चमकी बुखार का बच्चों पर कहर ने बैठे-ठाले मुद्दा दे दिया है। इसे लेकर बुधवार को धनबाद के कांग्रेसी अपनी राजनीति को चमकाते नजर आए।
धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह और कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी कोर्ट मोड़ स्थित गांधी सेवा सदन पहुंचे। वे अपने साथ पंडित भी लेकर आए थे। विधि-विधान से हवन-पूजन का आयोजन किया गया। हवन कुंड में कांग्रेसियों ने आहुती देकर मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से मर रहे बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को सद्बुद्धि देने की मांग की।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने कहा-बिहार के मुजफ्फरपुर में हर साल चमकी बुखार से बच्चों की माैत होती है। बिहार सरकार ने गंभीरता से लिया होता तो इस साल सैकड़ों बच्चों की माैत नहीं होती। इसके लिए सीधे तौर पर बिहारी की जदयू-भाजपा गठबंधन सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप