75 करोड़ सूर्य नमस्कार अमृत महोत्सव में युवाओं के साथ बच्चों में भी बेहद उत्साह
आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुरे देश में मनाए जा रहे 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के लक्ष्य पुरा करने के लिए कोयलांचल की महिलाएं व बच्चे पूरे लगन के साथ सूर्य नमस्कार कर रहे हैं। सूर्य नमस्कार में दिन प्रतिदिन लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

जासं, धनबादः आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में मनाए जा रहे 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के लक्ष्य पूरा करने के लिए कोयलांचल की महिलाएं व बच्चे पूरे लग्न के साथ सूर्य नमस्कार कर रहे हैं। सूर्य नमस्कार में दिन प्रतिदिन लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है साथ ही बच्चों में भी बेहद उत्साह नजर आ रहा है।
क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री सह अमृत महोत्सव के संयोजक पप्पू कुमार ने बताया कि 16 से 23 जनवरी तक धनबाद जिला ने जो 51लाख का लक्ष्य निर्धारित किया है। उसे हासिल करने के लिए धनबाद की महिलाएं व छोटे छोटे बच्चे जमकर पसीना बहा रहे है।
सूर्य नमस्कार के चौथे दिन धनबाद महानगर के 13 नगरों से लगभग 26 लाख सूर्य नमस्कार करने की जानकारी जानकारी क्रीड़ा भारती को प्राप्त हो रही है। बताया गया कि 75करोड़ सूर्य नमस्कार में जिले के युवा अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए हुए हैं साथ ही नगर के कई युवती व महिलाएं रात-दिन एक कर अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दे रही हैं। जिसमें मुख्य रूप से धनसार नगर से आरती शर्मा, माया चौहान, हीरापुर नगर से जया कुमार, सराएढे़ला नगर से निरूपमा नायक, संतोषी आनंद आदि शामिल है।
Edited By Atul Singh