Move to Jagran APP

सांसद की मौजूदगी में फिर भिड़े भाजपाई, गालीगलौज की; मंडल अध्यक्षों को लेकर नहीं थम रहा गुटीय संघर्ष Dhanbad News

बुधवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई थी। जिला प्रभारी बालमुकुंद सहाय और सह प्रभारी प्रणव वर्मा मंडल अध्यक्षों की रायशुमारी कर रहे थे।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 10:30 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 09:06 AM (IST)
सांसद की मौजूदगी में फिर भिड़े भाजपाई, गालीगलौज की; मंडल अध्यक्षों को लेकर नहीं थम रहा गुटीय संघर्ष Dhanbad News
सांसद की मौजूदगी में फिर भिड़े भाजपाई, गालीगलौज की; मंडल अध्यक्षों को लेकर नहीं थम रहा गुटीय संघर्ष Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। भाजपा में मंडल अध्यक्षों को लेकर गुटीय संघर्ष थमती नजर नहीं आ रही। बुधवार की रायशुमारी के बाद कई दावेदार गुरुवार को धनबाद सांसद पीएन सिंह से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। सांसद आवास में गहमागहमी का माहौल था। हर कोई अपने लिए या समर्थकों के लिए लामबंदी करने व सांसद का आशीर्वाद पाने की होड़ में था। इसी दौरान दो गुटों में बहस शुरू हो गई, जो गालीगलौज में बदल गई।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ता प्रभात रंजन सिन्हा सांसद के पास धनबाद सदर मंडल अध्यक्ष के लिए मोती महतो के समर्थन में पहुंचे थे। यह धनबाद सदर के मौजूदा अध्यक्ष निर्मल प्रधान के समर्थक और मनईटांड़ मंडल के महामंत्री मौसम सिंह को नागवार गुजरी। उसकी बहस प्रभात रंजन सिन्हा से हो गई। बात गालीगलौज तक पहुंच गई। फिर सांसद के कहने पर सब शांत हुए।

बुधवार को भी हुई थी भिड़ंत : बता दें कि बुधवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई थी। जिला प्रभारी बालमुकुंद सहाय और सह प्रभारी प्रणव वर्मा मंडल अध्यक्षों की रायशुमारी कर रहे थे। इस दौरान निरसा विधानसभा क्षेत्र के कलियासोल मंडल अध्यक्ष पर फर्जी वोटर लाने का आरोप लगा। निताई चटर्जी के समर्थक और विरोधियों में जमकर मारपीट हुई। जिलाध्यक्ष ने बीच बचाव किया था। शाम को मनईटांड़ मंडल की रायशुमारी के दौरान भी दो गुटों की भिड़ंत हुई थी।

सांसद से आशीर्वाद लेने पहुंच रहे दावेदार : रायशुमारी के बाद अगला चरण जिलाध्यक्षों के चयन के बाद शुरू होगा। इसमें रायशुमारी में आए प्रमुख तीन नामों में सांसद, विधायक व जिलाध्यक्ष की सहमति से मंडल अध्यक्ष का मनोनयन किया जाएगा। विधायक राज सिन्हा फिलहाल बाहर हैैं। लिहाजा विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष पद के दावेदार आशीर्वाद पाने को गुरुवार को सांसद आवास पर डटे रहे। इनमें भूली के ललन मिश्रा, सुमन सिंह, मनोज गुप्ता, केंदुआ के आनंद खंडेलवाल, मेघनाथ वर्मा, धनबाद प्रखंड के सुरेश महतो, बैैंकमोड़ के प्रीतपाल सिंह आजमानी, संजय गोस्वामी, सदर के निर्मल प्रधान, मोती महतो, मनईटांड़ के मौसम सिंह, मनोज सिन्हा आदि प्रमुख थे।

घटना पर भाजपा नेताओं ने क्या कहा : 

  • हंगामे वाली कोई बात नहीं। मौसम सिंह मनईटांड़ मंडल अध्यक्ष के चुनाव में खड़ा है। वहीं के संजय कुशवाहा का मैंने रायशुमारी के दौरान समर्थन किया था। सदर मंडल में भी निर्मल की जगह मोती महतो का समर्थन किया। यह सभी को पता था। दोनों को सांसद का आशीर्वाद दिलाने उनके आवास गया था। यह मौसम को नागवार गुजरी और उसने गालीगलौज किया। हालांकि फिर सब शांत हो गया। -प्रभात रंजन सिन्हा, जिला कार्यसमिति सदस्य
  • भाजपा बड़ा परिवार है। आपस में मतभेद होते रहता है, लेकिन संगठन के काम में हम सब एक हैं। इसमें कोई खास बात नहीं। घर में बर्तन टकराता ही रहता है। इसमें हंगामे वाली बात नहीं है। हम सब एक हैं। ऐसे भी विपक्ष में भाजपा बहुत मजबूत होती है। हम कार्यकर्ताओं की लड़ाई में कोई तीसरा नहीं घुस सकता। कुछ नहीं हुआ है। -मौसम सिंह, महामंत्री, भाजपा, मनईटांड़ मंडल

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.