Move to Jagran APP

जोहार जनआशीर्वाद यात्रा: CM के दाैरे से तल्ख होगा चुनावी माहाैल, BJP ने झोंकी ताकत Dhanbad News

फिलहाल दुर्गापूजा का माहाैल है। पूजा के तुरंत बाद जब मुख्यमंत्री कोयलांचल में जोहार जनआशीर्वाद यात्रा करेंगे तो चुनावी माहाैल तल्ख हो जाएगा।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 08:32 AM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 08:32 AM (IST)
जोहार जनआशीर्वाद यात्रा: CM के दाैरे से तल्ख होगा चुनावी माहाैल, BJP ने झोंकी ताकत Dhanbad News
जोहार जनआशीर्वाद यात्रा: CM के दाैरे से तल्ख होगा चुनावी माहाैल, BJP ने झोंकी ताकत Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुुवर दास जोहार जनआशीर्वाद यात्रा के तीसरे चरण का शुभारंभ 11 अक्टूबर को धनबाद जिले के तहत निरसा विधानसभा क्षेत्र के चिरकुंडा से करेंगे। वे यहां से यात्रा शुरू कर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंड के धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और कोडरमा की जनता को साधने की कोशिश करेंगे।

loksabha election banner

फिलहाल दुर्गापूजा का माहाैल है। पूजा के तुरंत बाद जब मुख्यमंत्री कोयलांचल में जोहार जनआशीर्वाद यात्रा करेंगे तो चुनावी माहाैल तल्ख हो जाएगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास 11 व 12 अक्टूबर को धनबाद में रहेंगे। वे 11 की सुबह 11 बजे चिरकुंडा आएंगे। वे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के लिए चिरकुंडा से जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री निरसा, कलियासोल, सिंदरी होते हुए बलियापुर पहुचेंगे जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे झरिया विधानसभा में प्रवेश करेंगे। झरिया भ्रमण के बाद शाम को वे धनबाद विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। यह जानकारी मंडल अध्यक्षों की एक बैठक में विधायक राज सिन्हा ने दी। बैठक इसी यात्रा की तैयारी के मद्देनजर बुलाई गई थी। उन्होंने सातों मंडल अध्यक्षों को मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर स्वागत समारोहों व जनभागीदारी बढ़ाने की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया।

विधायक ने बताया कि 11 की संध्या धनसार से हावड़ा मोटर, मनईटांड़ होते हुए सर्किट हाउस तक और 12 को सवेरे 9:00 बजे सर्किट हाउस से रांगाटांड़ में महिला मोर्चा द्वारा स्वागत किया जाएगा। बैंक मोड़ और मटकुरिया में स्वागत के बाद गोधर मैदान में वृहद आमसभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। वे केंदुआ, करकेंद, पुटकी, मुनीडीह होते हुए बाघमारा की ओर निकल जाएंगे। उसी दिन वे टुंडी विधानसभा क्षेत्र में भी जनसभाएं करेंगे।हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल से कार्यकर्ता उनकी अगुवाई करेंगे। गोधर मैदान में वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान दूसरे दलों के कई नेता भाजपा की सदस्यता लेंगे।

बैठक में निर्मल प्रधान, सरदार प्रीतपाल सिंह अजमानी, दिलीप सिंह, राजकुमार मंडल, ललन मिश्रा, सीपी सिंह, आनंद खंडेलवाल, मौसम सिंह, टुल्ला सिंह, संजय कुशवाहा, मनोज गुप्ता, सदानंद बर्णवाल, विकास मिश्रा, सन्नी रवानी, संजय गोस्वामी, मोती महतो, विजय ठाकुर आदि थे।

झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 की घोषणा होने से पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास जोहार जनआशीर्वाद यात्रा के माध्यम से राज्य की सभी विधानसभा क्षेत्रों की जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इस दाैरान पांच साल की उपलब्धियां गिना रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.