Move to Jagran APP

Dhanbad BJP Politics: रुपेश सिन्हा बने भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री, अमलेश सिंह महानगर अध्यक्ष

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति व जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इसमें धनबाद के कार्यकर्ताओं को भी काफी प्रतिनिधित्व दिया गया है। धनबाद के रुपेश सिन्हा को भाजयुमो का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

By Atul SinghEdited By: Published: Thu, 31 Dec 2020 02:54 PM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 02:54 PM (IST)
Dhanbad BJP Politics:  रुपेश सिन्हा बने भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री, अमलेश सिंह महानगर अध्यक्ष
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति व जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

धनबाद, जेएनएन : भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति व जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इसमें धनबाद के कार्यकर्ताओं को भी काफी प्रतिनिधित्व दिया गया है। धनबाद के रुपेश सिन्हा को भाजयुमो का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। जबकि धनबाद ग्रामीण क्षेत्र के भूपेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। धनबाद महानगर के निवासी प्रियंका रंजन को प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व दिया गया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में धनबाद महानगर से सुमित सिंह और ग्रामीण से सूरज सोनी, हरिशंकर साहू व आयुष राणा को रखा गया है। इनके अतिरिक्त धनबाद महानगर के अभिषेक सिंह को रामगढ़ जिला का प्रभारी बनाया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर के प्रभारी रांची निवासी अरविंद सिंह खुराना व धनबाद ग्रामीण के जिला प्रभारी गोड्डा निवासी विनोद यादव होंगे।

loksabha election banner

ग्रामीण जिला अध्यक्ष का मामला अटका :

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष का दायित्व एक बार फिर अमलेश सिंह को दिया गया है। हालांकि ग्रामीण जिला अध्यक्ष का मामला अटक गया है। बता दें कि धनबाद से सिर्फ अमलेश का नाम ही जिला अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया गया था। भाजयुमो कार्यसमिति की घोषणा के बाद अब तक भारतीय जनता पार्टी चार मोर्चा की कमेटियां गठित कर चुकी है। तीन मोर्चा का गठन होना अभी शेष है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.