Move to Jagran APP

घाटों पर छठ पूजा रोक के विरोध में भाजपा ने फूंका सीएम का पुतला, झारखंड सरकार को बताया धर्म विरोधी Dhanbad News

रणधीर वर्मा चौक पर महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की व हेमंत का पुतला फूंका। इस माैके पर धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल और विधायक राज सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 07:24 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 07:24 AM (IST)
घाटों पर छठ पूजा रोक के विरोध में भाजपा ने फूंका सीएम का पुतला, झारखंड सरकार को बताया धर्म विरोधी Dhanbad News
रणधीर वर्मा चाैक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते भाजपा के नेता-कार्यकर्ता।

धनबाद, जेएनएन। छठ पर्व पर पाबंदी के खिलाफ भाजपा महानगर कमेटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। सोमवार शाम रणधीर वर्मा चौक पर महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की व हेमंत का पुतला फूंका। इस माैके पर धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल और विधायक राज सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि छठ महापर्व पर प्रतिबंध लगाना घोर पाप है। यह सनातन परंपरा पर कुठाराघात है। इस दौरान बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रशांत सिंह ने कहा कि सरकार दिशानिर्देश में तत्काल संशोधन करे व छठ पूजा की व्यवस्था करे। पुतला दहन में रमेश राही, संजय झा, नितिन भट्ट, प्रवीर प्रियदर्शी, मिल्टन पार्थसारथी, महेंद्र शर्मा, अमलेश सिंह, सुशील सिंह, निर्मल प्रधान, किरण सिंह, पूनम, उमेश सिंह, मौसम सिंह, बंटी शहाबुद्दीन, शकील राणा, रणविजय सिंह, मनोज भवानी आदि शामिल थे।

loksabha election banner

श्रीराम सेना ने कहा- यह हिंदुओं के खिलाफ साजिश

श्रीराम सेना ने भी रणधीर वर्मा चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। इस दौरान उदय प्रताप ङ्क्षसह ने इस फैसले को हिंदुओं के खिलाफ साजिश करार दिया। कहा कि छठ महापर्व पर रोक लगाना हम कतई स्वीकार नहीं करेंगे। इस दौरान विहिप के पूर्व जिला मंत्री रमेश पांडेय ने भी सरकार से अविलंब अपना निर्देश वापस लेने की मांग की। पुतला दहन के दौरान आंदोलनकारियों की पुलिस से भी बहस हो गई। पुलिसकर्मियों ने उनसे पुतला दहन की स्वीकृति के कागजात मांगे। इस पर नेताओं ने कहा कि जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पुतला दहन हो सकता है तो झारखंड के सीएम का क्यों नहीं। लगभग आधे घंटे के बहस के बाद पुलिसकर्मी वहां से रवाना हुए तो पुतला दहन किया गया। इस दौरान ममता देवी, पंकज सिंह, नगेंद्र सिंह, अविराज सिंह, हर्ष राज, बिट्टू बिहारी, आयुष तिवारी, सोनू सिंह, कौशल कुमार, विनय दास, गौतम माली, चिंटू यादव, शंभू बंगाली, शिवम सिंह, अंशु राज आदि थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.