धनबाद ने भी महसूस किए भूकंप के झटके
भूकंप का केंद्र असम राज्य का कोकराझार था। इसका समय 10 बजकर 20 मिनट था।
By Edited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 11:13 AM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 11:45 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। धनबाद समेत झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर और संताल परगना क्षेत्र में बुधवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी धनबाद संजय कुमार झा के मुताबिक भूकंप का केंद्र असम राज्य का कोकराझार था। इसका समय 10 बजकर 20 मिनट था। जबकि गहराई 13 किमी। झा के मुताबिक कोकराझार में भूंकप के कारण ही झारखंड में हल्के कंपन दर्ज किए गए। इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें