छह पुल के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने को मंजूरी
जागरण संवाददाता, धनबाद: मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत राज्य सरकार ने विशेष प्रमंडल को जिले
जागरण संवाददाता, धनबाद: मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत राज्य सरकार ने विशेष प्रमंडल को जिले में छह पुल निर्माण की स्वीकृति दी है। डीपीआर तैयार करने की जिम्मेवारी सेमीटोन प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड रांची को दी गई है।
पुल का निर्माण धनबाद, गोविंदपुर, निरसा, टुंडी, झरिया, बाघमारा क्षेत्र में बनाया जाएगा। करीब 12 करोड़ का बजट रखा गया है। कार्यपालक अभियंता जितेंद्र पासवान ने बताया की डीपीआर आते ही विभाग की अनुमति लेकर निविदा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मानसून के बाद काम शुरू कराने का पूरा प्रयास होगा।
यहां तैयार होगा पुल:
- धनबाद जिले के मटकुरिया दुर्गामंदिर के पास रघुनाथ सिंह के घर के पास।
- बाघमारा प्रखंड के कतरास पंजाबी मुहल्ला एवं बुटु बाबू बंगला के बीच कतरी नदी पर पुल निर्माण।
- गोविंदपुर प्रखंड के कुलबेड़ा पंचायत में यादवपुर से बरवाअड्डा पथ पर सुग्गी जोरिया पर पुल निर्माण।
- निरसा प्रखंड के गोपीनाथपुर से बंसतीमाता खुदिया नदी पर पुल निर्माण।
- टुंडी प्रखंड के लहरबाड़ी घाट एवं चितानी के बीच बराकर नदी पर पुल निर्माण।
- झारिया के जामाडोबा जीतपुर पर जर्जर लोहा पुल की जगह नया पुल का निर्माण।