Move to Jagran APP

Indian Railways: बाबा बैद्यनाथ के भक्तों के लिए अच्छी खबर, सुल्तानगंज से देवघर के बीच चलेगी ट्रेन

Sultanagnj से EMU सुबह 620 पर खुलेगी। 715 पर भागलपुर पहुंचेगी। यहां 15 मिनट का ठहराव होगा। 955 पर यह ट्रेन बांका आएगी। देवघर स्टेशन पर इसका आगमन दोपहर 1215 पर होगा। उसी दिन दोपहर 315 पर यह सुल्तानगंज वापस जाने के लिए चलेगी। रात 805 पर सुल्तानगंज पहुंच जाएगी।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 02 Apr 2022 09:29 AM (IST)Updated: Sat, 02 Apr 2022 09:29 AM (IST)
देवघर से सुल्तानगंज के बीच ईएमयू ट्रेन चलेगी।

जागरण संवाददाता, देवघर : श्रावणी मेला में लाखों भक्त सुल्तानगंज से देवघर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को आते हैं। इसके अलावा पूरे साल भी सुलतानगंज से देवघर भक्तों का आना जाना होता है। ये भक्त सड़क मार्ग से ही आते थे, अब उनको ट्रेन का भी विकल्प मिल रहा है। सुल्तानगंज से देवघर के बीच नई मेमू ट्रेन 12 अप्रैल से शुरू होगी।

loksabha election banner

गोड्डा के सांसद डा. निशिकांत दुबे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रेलवे ने इसकी स्वीकृति भी दे दी है। देवघर आने वाले तीर्थयात्रियों को इससे बहुत राहत होगी। ट्रेन का समय भी रेलवे ने जारी कर दिया है। यह ट्रेन सुल्तानगंज से सुबह 6:20 पर खुलेगी। 7:15 पर भागलपुर पहुंचेगी। यहां 15 मिनट का ठहराव होगा। 9:55 पर यह ट्रेन बांका आएगी। देवघर स्टेशन पर इसका आगमन दोपहर 12:15 पर होगा। उसी दिन दोपहर 3:15 पर यह सुल्तानगंज वापस जाने के लिए चलेगी। रात 8:05 पर यह सुल्तानगंज पहुंच जाएगी। सीधी सी बात है कि अब कोई भी यात्री सुल्तानगंज से देवघर आकर उसी दिन बाबा की पूजा कर वापस भी लौट सकता है। इस ट्रेन से भागलपुर, सुल्तानगंज, बांका, कटोरिया के लोगों को बहुत सहूलियत होगी। इधर हावड़ा से दुमका ट्रेन का विस्तारीकरण भी देवघर स्टेशन तक हो गया है। रेलवे ने इसकी भी स्वीकृति दे दी है। यह ट्रेन भी 13 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.