Move to Jagran APP

बर्द्धमान में पीएनबी बैंक से 33 लाख रुपये की डकैती में झारखंड के अपराधियों का हाथ, देवघर से दो गिरफ्तार

बर्द्धमान के पंजाब नेशनल बैंक में देवघर के अपराधियों ने डाका डाला था। पंजाब नेशनल बैैंक में 33 लाख रुपये की डकैती मामले में सुराग मिलने के बाद बंगाल पुलिस ने डकैती में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 08:58 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 08:58 AM (IST)
बर्द्धमान में पीएनबी बैंक से 33 लाख रुपये की डकैती में झारखंड के अपराधियों का हाथ, देवघर से दो गिरफ्तार
पंजाब नेशनल बैंक डकैती में दो गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, देवघर। बद्र्धमान के पंजाब नेशनल बैंक में देवघर के अपराधियों ने डाका डाला था। पंजाब नेशनल बैैंक में 33 लाख रुपये की डकैती मामले में सुराग मिलने के बाद बंगाल पुलिस ने डकैती में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मोहनपुर थाना क्षेत्र से चंदन कुमार यादव पकड़ाया है। वह ङ्क्षहडोलावरण गांव का निवासी है। एक और आरोपित अविनाश कुमार राउत को पुलिस ने कुंडा थाना क्षेत्र के कुंडा गांव से पकड़ा है। अविनाश की मोबाइल भी जब्त की गई है। डकैती कांड में अविनाश की अहम भूमिका रही है। पहले किसी आपराधिक घटना में नाम नहीं आने के कारण उस पर किसी ने शक नहीं किया था। इसी बात का उसने फायदा उठाया। चंदन यादव पुराना अपराधी है। कई थानों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैैं। जेल जा चुका है।

prime article banner

देवघर पुलिस लगातार उस पर नजर रख रही थी। इस कारण वो बंगाल में समय काट रहा था। उसी दौरान चंदन ने बैैंक में डाका डालने की साजिश रची थी। दोनों को लेकर बंगाल पुलिस जा चुकी है। एक और अपराधी को रानीगंज से भी पकडऩे की सूचना है। यद्यपि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो डकैती कांड में देवघर के कुछ और अपराधी शामिल है। उन्हें भी पकडऩे की पुलिस कोशिश कर रही है। सभी फरार हैं। बंगाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर देवघर के अपराधियों को चिह्नित किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.