कतरास कोयलांचल में कॉमर्शियल माइनिग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
कतरास केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को संयुक्त मोर्चा के बैनर
कतरास : केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने बीसीसीएल की क्षेत्र एक से लेकर पांच तक की क्षेत्रीय, कोलियरी व परियोजना कार्यालयों के सामने धरना व प्रदर्शन किया। गोविदपुर क्षेत्रीय कार्यालय के सामने धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (धकोकसं) समर्थकों ने धरना व प्रदर्शन किया। मौके पर महेंद्र नाथ राम, कैलाश राम, गुल्लू प्रसाद, फूलचंद दसौंधी, चंद्रशेखर महतो, बिहारी जी सिंह शामिल थे।
बाघमारा: धकोकसं ने ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। धरना में उत्तम पांडेय, सीएस राय, रामकुमार पांडेय, मनोज सिंह, एस. ठाकुर, जोगेंद्र सिंह शामिल थे।
बरोरा: संयुक्त मोर्चा ने बरोरा क्षेत्र के शताब्दी परियोजना के हाजिरी घर पर विरोध प्रदर्शन किया। जेके झा, संतोष गोराईं, लगनदेव यादव, टीवी सिंह, महेंद्र सिंह, संजय चौबे, दयाल महतो, प्रदीप रवानी, जगदीश रवानी, नवल किशोर महतो, मनोज साव, मंगल हेंब्रम, मनोज मोदी आदि मौजूद थे। तेतुलमारी: धकोकसं ने कतरास व सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय तेतुलमारी के समक्ष प्रदर्शन किया। मौके पर राम रतन सिंह, प्रशांत नियोगी, संजीव कुमार यादव, शिवनाथ मल्लाह, शमसुद्दीन मियां, अरविद कुमार, परमेश्वर भुइयां, आनंद कुमार सिंह, मदन दुसाध, गुप्तेश्वर नोनियां, लखन महतो, कामदेव महतो आदि शामिल थे। निचितपुर कोलियरी कार्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष संयुक्त मोर्चा ने प्रदर्शन किया। मौके पर रामप्रीत यादव, गणेश मंडल, मो. शरीफ, सत्यनारायण चौहान, रंजीत नोनियां, आरएन लालदेव, देवनंदन प्रसाद, सुदर्शन चौहान, संजू देवी, पार्वती कुमारी आदि मौजूद थे।
नावागढ़: खरखरी कोलियरी में बीसीकेयू के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। शेख गुड्डू, बड़ा बाबू तिवारी, भवानी प्रसाद सेन, शेख इसराइल, मेहरू शाह, दयाल महतो, शेख अनवर, शेख सिद्दीक, कुर्बान साईं, सीताराम रवानी आदि मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता घनश्याम यादव एवं संचालन अजय कुमार महतो ने किया। महेशपुर कोलियरी में संयुक्त मोर्चा ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। नेपाल रवानी, आरके विश्वकर्मा, शंकर मिस्त्री, शेख मन्नान, आनंद बाउरी, लाला बाउरी, गणेश साव आदि शामिल थे।