Dhanbad: शहर में बढ़ने लगा इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रचलन 1638 वाहनों का हुआ निबंधन
शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ा है। कार्बन की मात्रा कम करने के लिए सरकार बढ़ावा दे रही है। रजिस्ट्रेशन शुल्क के दौरान टैक्स में छूट जिला परिवहन विभाग की ओर से दिया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, धनबाद : शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ा है। कार्बन की मात्रा कम करने के लिए सरकार बढ़ावा दे रही है। रजिस्ट्रेशन शुल्क के दौरान टैक्स में छूट जिला परिवहन विभाग की ओर से दिया जा रहा है। अब तक कुल 1638 इलेक्ट्रिक वाहनों का निबंधन बीते 18 माह में हुए है। इनमें आटो से लेकर स्कुटी तक शामिल है। डीटीओ ने बताया कि धीरे-धीरे लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहे हैं। पिछले वर्ष से इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इनका रजिस्ट्रेशन पेट्रोल-डीजल वाले वाहन की तरह ही होे रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार इनके रजिस्ट्रेशन समेत अन्य कई तरह की छूट दे रही है।
शहर में लगातार बढ़ रही है बिक्री
स्टील गेट सरायढेला स्थित एक शोरूम की संचालक ने बताया कि दो वर्ष में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ा है। उनके शोरूम से 570 दोपहिया की बिक्री हुई है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने व पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लोग इसे अपना रहे हैं। एक बार 4-5 घंटे तक चार्ज करने पर इलेक्ट्रिक स्कूटी 80-90 किमी और बाइक 150 किमी तक चलती है।
जिले में अभी नहीं बना है चार्जिग प्वाइंट
फिलहाल शहर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट नहीं बनाए गए हैं। हालांकि परिवहन विभाग के माने तो गोविंदपुर, सरायढेला बैंकमोड़ तथा केंदुआ में चार्जिंग स्टेशन बनाने को लेकर बात चल रही है। जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी यहां उपलब्ध हो जाएगा।
सरकार भी दे रही प्रोत्साहन
धीरे धीरे कर लोग इलेक्ट्रिक वाहन की ओर बढ़ रहे हैं। सरकार भी लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। फिलहाल इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर 25 फीसद छूट है
।- ओम प्रकाश यादव, डीटीओ,