सातरागाछी-आनंद विहार की चपेट में आने से महिला की माैत
लाखो देवी रेल पटरी के किनारे बकरी चरा रही थी। इस दाैरान ट्रैक पार करने के क्रम में रेल गाड़ी की चपेट में आ गई। लाखो देवी को राैंदते हुए सतरागाछी-आनंदविहार एक्सप्रेस पार कर गई।
By mritunjayEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 06:56 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 06:56 PM (IST)
गोमो बाजार, जेएनएन। आद्रा रेल मंडल के खरियो रेलवे फाटक के समीप सोमवार शाम सतरागाछी-आनंदविहार एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक महिला की अकाल माैत हो गई। उसका शव कई टुकड़ों में बंट गया। मृत महिला की पहचान हरिहरपुर थाने के तहत कुबड़ी आमटांड निवासी शिवा महतो की पत्नी 65 वर्षीय लाखो देवी के रूप में हुई है।
लाखो देवी रेल पटरी के किनारे बकरी चरा रही थी। इस दाैरान ट्रैक पार करने के क्रम में रेल गाड़ी की चपेट में आ गई। लाखो देवी को राैंदते हुए सतरागाछी-आनंदविहार एक्सप्रेस पार कर गई। उसका शव टुकड़ों में ट्रैक पर बिखर गया। उसके साथ बकरी चरा रही अन्य महिलाओं ने शिनाख्त की। साथ ही लाखो के परिजनों को सूचना दी।महिला का पिछले तीन-चार माह से मानसिक संतुलन सही नही था। घटना के बाद कुबड़ी आमतांड में मातम पसर गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें