Dhanbad: कतरासगढ़ स्टेशन स्थित मालगोदाम के समीप रेलवे ट्रेक क्षत विक्षत अवस्था में मिला शव
कतरासगढ़ स्टेशन के मालगोदाम के समीप रेलवे ट्रेक पर बुधवार अहले सुबह अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक नागेंद्र यादव की मौत हो गयी। सुबह मार्निंग वाक में घूम रहे लोगों ने शव को देख इसकी सूचना रेल पुलिस को दी गई।
संवाद सहयोगी, कतरास: कतरासगढ़ स्टेशन के मालगोदाम के समीप रेलवे ट्रेक पर बुधवार अहले सुबह अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक नागेंद्र यादव की मौत हो गयी। सुबह मार्निंग वाक में घूम रहे लोगों ने शव को देख इसकी सूचना रेल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। शव से करीब 50 फीट की दूरी पर उसका मोबाइल तथा जेब में आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सकी। वह चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था तभी उक्त घटना घटी।
कतरासगढ रेल थानेदार सुरेश राम ने बताया कि सुबह 7:35 बजे स्टेशन मास्टर द्वारा खबर मिली कि दो नंबर प्लेटफार्म के नीचे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है। उसका गला कटा हुआ तथा हाथ और पैर के अलावा शरीर के विभिन्न अंग में चोट का निशान है। बुधवार की सुबह पुलिस से खबर मिली कि स्टेशन के ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में शव पड़ा हुआ है। उसकी पत्नी दालती देवी तथा तीन बेटा है। वह मूल रूप से शेखपुरा के रजौला गांव का रहने वाला था। फिलहाल वह जसीडीह में खटाल रखे हुये था। पुलिस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
वर्जन
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव को देखने से प्रतीत होता है कि वह किसी नन स्टापेज ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया होगा जिस कारण घटना घटी है। नागेंद्र का मोबाइल व आधार कार्ड जब्त किया गया है। छानबीन की जा रही है।
सुरेश राम, थाना प्रभारी, रेल थाना कतरासगढ