धनबाद : बरमसिया फाटक के पास अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत, यूडी केस दर्ज Dhanbad news
धनबाद में रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत स्थिति में एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है। शव दो टुकड़ों में बंटा था। मृतक की पहचान मनईटांड़ के 50 वर्षीय दुर्गा गुप्ता के रूप में की गई है।
धनबाद, जेएनएन। धनबाद के बरमसिया फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत स्थिति में एक अधेड़ का शव बरामद किया गया। शव दो टुकड़ों में बंटा हुआ था। मृतक की पहचान मनईटांड़ के 50 वर्षीय दुर्गा गुप्ता के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी। स्थानीय लोगों की सूचना पर धनसार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीआरपी को सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। घटना को आत्महत्या से जोड़ा जा रहा है।
हालांकि, रेल पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है। फिलहाल इस मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पुष्टि हो पाएगी।