Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast Update: अरब सागर में आ रहा चक्रवात, जानें कितना डालेगा प्रभाव

Dhanbad Jharkhand Weather Forecast Update 15 मई के बाद अरब सागर में चक्रवात आने की संभावना है। हालांकि अभी तक इसकी दिशा तय नहीं है। लेकिन इसका असर कुछ न कुछ धनबाद समेत पूरे झारखंड पर दिखेगा। इसकी संभावना माैसम वैज्ञानिक डॉ. एसपी यादव ने जता दी है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 06:58 AM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 06:58 AM (IST)
अरब सागर में उठा तूफान ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad, Jharkhand Weather Forecast Update मई महीने की पहली तारीख से मौसम ने अपना रंग बदल लिया है। इस महीने आमतौर पर जहां भीषण गर्मी पड़ती है वहीं दूसरे हफ्ते में भी तापमान सामान्य से नीचे हैं और गर्मी लगभग गायब हो गई है। बादलों की आवाजाही के साथ आंधी और बारिश ने मई के मौसम को सुहाना बना दिया है। मौसम विभाग ने 14-15 मई तक मौसम का मिजाज यूं ही बने रहने का अनुमान जताया है। यानी अभी और कई दिनों तक गर्मी का सामना नहीं करना होगा। इस बीच मॉनसून अध्ययनकर्ता डॉ. एसपी यादव ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। डॉ. यादव के अनुसार 15 मई के बाद अरब सागर में साइक्लोन आने वाला है। चक्रवात से पहले समुद्र में जो उथल-पुथल मचती है। वैसा ही माहौल अरब सागर में बनना शुरू हो गया है।

loksabha election banner

15 मई के बाद आएगा चक्रवात

डॉ. यादव ने बताया कि 15 मई के बाद कभी भी अरब सागर में चक्रवात आने की संभावना बढ़ गई है। प्रारंभिक तौर पर चक्रवात के मुंबई पर असर होने और उसके बाद अम्मान की ओर चले जाने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि साफ तौर पर अभी इस चक्रवात की दिशा का पता नहीं चल पाया है। पर यह लगभग तय है कि इस हफ्ते चक्रवात दस्तक देगा। अरब सागर के चक्रवात का धनबाद और आसपास प्रभाव को लेकर उन्होंने बताया अरब सागर के चक्रवात के दौरान धनबाद होकर बादलों की आवाजाही हो सकती है। हालांकि इस ओर प्रभाव आंशिक रहेगा या आंधी बारिश की संभावना बनेगी, इसकी जानकारी चक्रवात की दिशा तय होने के बाद ही मिल सकेगी। हालांकि मौसम विभाग ने अब तक चक्रवात को लेकर किसी तरह की सूचना जारी नहीं की है। माना जा रहा है कि एक- दो दिनों में तस्वीर साफ होने पर मौसम विभाग की ओर से भी चक्रवात को लेकर सूचना जारी की जाएगी।

  • 14 मई तक का संभावित तापमान
  • मंगलवार अधिकतम 34 न्यूनतम 21
  • बुधवार अधिकतम 34 न्यूनतम 21
  • गुरुवार अधिकतम 33 न्यूनतम 22
  • शुक्रवार अधिकतम 35 न्यूनतम 22

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.