Move to Jagran APP

कैश बैक व केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर दो लाख की ठगी

साइबर आरोपितों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। लेकिन इसके बावजूद ये ठग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इन ठगों ने दो लोगों के बैंक खाता से करीब 2.62 लाख की अवैध निकासी कर ली गई है।

By Atul SinghEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 05:51 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 05:51 PM (IST)
कैश बैक व केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर दो लाख की ठगी
साइबर आरोपितों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, देवघर : साइबर आरोपितों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। लेकिन इसके बावजूद ये ठग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इन ठगों ने दो लोगों के बैंक खाता से करीब 2.62 लाख की अवैध निकासी कर ली गई है। घटना के संबंध में बताया गया कि नगर थाना क्षेत्र के कास्टर टाउन बावनबीघा मोहल्ला निवासी कमलेश कुमार को एक फर्जी नंबर से फोन आया।

loksabha election banner

फोन करने वाले ने अपने आप को बैंक का अधिकारी बताया। उसने केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर उन्हें झांसा में ले लिया। फिर उनसे जानकारी हासिल कर लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने पर उनके एसबीआइ बाजार ब्रांच शाखा से तीन बार में करीब 2.55 लाख रुपया की अवैध निकासी कर ली गई। मैसेज आने पर उन्हें पैसा निकासी कर लिए जाने की जानकारी मिली।

वहीं एक अन्य घटना में नगर थाना क्षेत्र के ही बावनबीघा मोहल्ला निवासी प्रीति कुमारी को फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को पे-फोन का कर्मी बताया। उसने बताया कि उन्हें करीब पांच हजार का कैश बैक मिला है। उन्हें झांसा में लेकर उनके खाता के बारे में जानकारी ले ली। फिर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने पर करीब पांच हजार की अवैध निकासी हो गई। पैसा कट जाने का मैसेज आने पर महिला ने दोबारा उसी नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें फिर से झांसा में ले लिया। कहा कि एक और लिंक भेज रहे हैं। इस पर क्लिक करने पर पैसा वापस आ जाएगा। उस लिंक पर क्लिक करने पर फिर से करीब दो हजार की अवैध निकासी कर ली गई। दोनों घटनाओं की जानकारी साइबर थाने में दे दी गई है। साइबर थाना की पुलिस टीम दिए गए नंबर के आधार पर साइबर ठगों की तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.