Move to Jagran APP

Dhanbad में साइबर ठग अब लड़कियों का इस्तेमाल कर लोगों से कर रहे हैं ठगी

साइबर ठगी के मामले धनबाद व झारखंड में ही नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों में घटित होते ही रहते है। आए दिन लोग साइबर ठगी का शिकार होकर पुलिस से अपने पैसे वापस करवाने का गुहार लगाते रहते है।

By Atul SinghEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 04:58 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 06:26 PM (IST)
Dhanbad में साइबर ठग अब लड़कियों का इस्तेमाल कर लोगों से कर रहे हैं ठगी
धनबाद व झारखंड में ही नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों में घटित होते ही रहते है।

जासं, धनबाद: साइबर ठगी के मामले धनबाद व झारखंड में ही नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों में घटित होते ही रहते है। आए दिन लोग साइबर ठगी का शिकार होकर पुलिस से अपने पैसे वापस करवाने का गुहार लगाते रहते है। साइबर अपराधी रोज ठगी के नए तरीके अख्तियार भी करते है। ऐसा ही साइबर ठग अब लोगों को फंसाने के लिए हनी ट्रैप का इस्तेमाल कर रहे है। इसमें लड़कियां आपसे सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ती है। उसके बाद अश्लील विडियो कालिंग कर रिकोर्ड कर लेती है और उसके बाद ब्लैकमेल कर आपसे पैसे की उगाही करती है। धनबाद में भी ऐसे कई मामले साइबर पुलिस के पास आ चुके है। कई लोगों का विडियो तो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया है।

loksabha election banner

पैसे नहीं देने के बाद विडियो वायरल: विडियो रिकोर्ड हो जाने के बाद पीड़ित युवक को पैसे के लिए फोन या वाह्टसएप पर मैसेज किया जाता है। पैसे नहीं देने के एवज में पीड़ित युवक का विडियो उसके सोशल मीडिया पर जुड़े लोगों को भेज कर उसे वायरल कर दिया जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसी लड़कियों से दोस्ती करने का मैसेज या विज्ञापन भी आता है। इसी में फंस कर युवक इनके चक्कर में फंस जाते है। इस संबंध में साइबर डीएसपी सुमित सौरव लकड़ा का कहना है कि इस तरह के हनी ट्रैप में न फंसे वरना ठगी का शिकार होना संभव है।

कुछ केस स्टडी

  • 10 अप्रैल 2022: कार्मिक नगर के एक युवक को इसी तरह से फंसा कर पैसे के लिए ब्लैकमेल किया गया था। पैसे नहीं देने के एवज में उसका विडियो वायरल भी कर दिया गया था। कई लोगों ने उसका विडियो देखा था। मामले की शिकायत साइबर थाना में की गयी थी।
  • 17 मार्च 2022: भूली के एक युवक का विडियो वायरल हुआ था। उसने इसकी शिकायत साइबर थाना में की थी। विडियो वायरल होने के बाद युवक को अपनी नौकरी से भी हाथ गंवाना पड़ा।
  • 23 मार्च 2022: कुसुम विहार के युवक का विडियो वायरल करने की धमकी दी गयी थी। वह बी इस हनी ट्रैप में फंस गया था। हालांकि उसने फर्जी फेसबुक अकाउंट से दोस्ती की थी इसलिए वह बच गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.