झारखंड के निमियाघाट में 15 किलो का आइईडी बम बरामद, सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज
नक्सलियों ने एक पुलिया के नीचे आइईडी बम लगा रखा था। झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ गश्ती दल के गुजरने के दाैरान उड़ाने की योजना थी। इसकी सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बम को डिफ्यूज कर दिया। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के निमियाघाट पुलिस स्टेशन एरिया में सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया है। नक्सलियों ने एक पुलिया के नीचे आइईडी बम लगा रखा था। झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ गश्ती दल के गुजरने के दाैरान उड़ाने की योजना थी। इसकी सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बम को डिफ्यूज कर दिया। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।
Jharkhand | Security forces recovered and neutralised a15kg IED planted in a culvert between the Makhan-Chechariya area under PS Nimiyaghat, Bokaro pic.twitter.com/OBdvdMMmh5
— ANI (@ANI) September 8, 2021
सुरक्षा बलों को गुप्ता सूचना मिली थी कि मखान-चेचारिया के बीच पुलिया के नीचे आइईडी प्लांट किया गया है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जांच शुरू की। बम को बरामद कर डिफ्यूज किया गया।