अपराधियोंं ने हथियार के बल पर सुरक्षा कर्मियों को बनाया बंधक, लोहे का स्क्रैप ले जाने का किया प्रयास Dhanbad News
लोहपिट्टी कोलयरी में शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियो ने हथियार के बल पर सुरक्षा कर्मीयो को बंधक बनाकर वर्कशोप से लोहे का स्क्रैप ले जाने का प्रयास किया। परन्तु सुरक्षा प्रहरियों द्वारा समय पर पुलिस को सुचना दिये जाने के कारण अपराधियों का योजना असफल हो गया।
महुदा, जेएनएन : लोहपिट्टी कोलयरी में शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियोंं ने हथियार के बल पर सुरक्षा कर्मीयो को बंधक बनाकर वर्कशोप से लोहे का स्क्रैप ले जाने का प्रयास किया। परन्तु सुरक्षा प्रहरियों द्वारा समय पर पुलिस को सुचना दिये जाने के कारण अपराधियों का योजना असफल हो गया।
पुलिस मौके पर पहुंचकर अपराधियों द्वारा लाया पिकअप वैन स्क्रैप सहित जब्त कर लिया। घटना के सम्बन्ध में सुरक्षा प्रहरी गोविन्द दास ने बताया कि रात्री करीब 2 बजे लगभग एक दर्जन की संख्या में अपराधी लोग आये और एक पिकअप वैन भी साथ लेकर आये थे। हथियार दिखाकर मुझे एक कार्यालय में हाथ-पैर बांंधकर लेटा दिया। और वे लोग स्टोर रूम में जाकर स्क्रैप लादने लगे।
किसी तरह मैं अपना हाथ खोलकर चुपके से बाहर आया और अपने मोबाइल से स्थानिय पुलिस को सुचना दी। सुचना मिलते ही महुदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी देखते ही अपराधी लोग अपना टाटा मेजिक वाहन छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने चारो तरफ खोजबिन किया परन्तु कोई नहीं मिला। पुलिस ने स्क्रैप लदा वाहन को जब्त कर थाना ले आया। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी हीरालाल तिर्की ने बताया कि जाँच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।