धोबाड़ी गांव में हुई मारपीट में 10 लोग घायल, दो की हालत नाजुक
संस कालूबथान कालूबथान ओपी क्षेत्र के धोबाड़ी गांव में पुराने विवाद को लेकर हराधन मंडल व
संस, कालूबथान : कालूबथान ओपी क्षेत्र के धोबाड़ी गांव में पुराने विवाद को लेकर हराधन मंडल व तपन मंडल के परिवार के बीच शुक्रवार की सुबह मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमकर कुल्हाड़ी, फरसा व लाठी चले। दोनों ओर से दस लोग घायल हो गए। एक पक्ष की ओर से हराधन मंडल, उसके पुत्र किशन मंडल, पुत्री जयंती मंडल, पत्नी परि मंडल तो दूसरे पक्ष से तपन मंडल, विपेन मंडल, प्रीति मंडल, मृत्युंजय मंडल, चायना मंडल व तपन की मां भारती मंडल घायल हो गई। इसमें हराधन मंडल व तपन मंडल की मां भारती मंडल की स्थिति नाजुक है। हराधन के सिर एवं पैर के घुटना के नीचे गहरी चोटें आईं है। वहीं दूसरे पक्ष की भारती मंडल के सिर व ललाट पर गहरी चोटें आईं है। दोनों ओर से कालूबथान ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी निरसा भेज दिया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को एसएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया। कालूबथान ओपी प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि दोनों ओर से मारपीट की लिखित शिकायत मिली है।