हत्या की सजा काट रहे वृद्ध कैदी की इलाज के दौरान मौत
देवली : लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार हजारीबाग में एक साल से सजा काट रहे ग
देवली : लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार हजारीबाग में एक साल से सजा काट रहे गो¨वदपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी गांव के 85 वर्षीय वृद्ध पंचानन गोस्वामी की मौत सदर अस्पताल में गुरुवार की रात इलाज के दौरान हो गई। मृतक के दो पुत्र अभिमन्यु गोस्वामी एवं सुरेश गोस्वामी जेल में सजा काट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 25 साल पूर्व जमीन विवाद मे लखन गोस्वामी की हत्या हो गई थी। उक्त हत्याकांड में मृतक पंचानन गोस्वामी एवं उनके दो पुत्रों को आरोपित बनाया गया था। अदालत ने मामले में पिता व दोनों पुत्र को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। दो पुत्रों के साथ मृतक पंचानन गोस्वामी ने कोर्ट में एक साल पूर्व सरेंडर किया था। मौत से मृतक के परिजनों का हाल बुरा है। मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया।