Move to Jagran APP

CPI (ML): बिहार की तर्ज पर झारखंड में जनाधार बढ़ाने की बनाई रणनीति, महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर होगा जुटान

भाकपा माले की झारखंड में राजनीति विशेषकर दिवंगत महेंद्र प्रसाद सिंह के कार्यक्षेत्र बगोदर राजधनवार समेत कोडरमा लोकसभा क्षेत्र तक सिमटी हुई है। बगोदर एवं राजधनवार के अलावा माले झारखंड में किसी भी विधानसभा सीट से अब तक चुनाव नहीं जीत सकी है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 03:36 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 07:57 PM (IST)
CPI (ML): बिहार की तर्ज पर झारखंड में जनाधार बढ़ाने की बनाई रणनीति, महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर होगा जुटान
भाकपा माले के दिवंगत नेता कामरेड महेंद्र सिंह ( फाइल फोटो)।

गिरिडीह [ दिलीप सिन्हा ]। राजद से हाथ मिलाकर बिहार चुनाव में अपनी ताकत का अहसास कराने के बाद भाकपा माले अब झारखंड में खुद को मजबूत करने में लग गई है। बिहार के रणनीतिकार इस मुहिम में लगे हैं। इसकी शुरुआत दिवंगत विधायक महेंद्र प्रसाद सिंह के शहादत दिवस से हो रही है। इस बार 16 जनवरी को भाकपा माले बगोदर में जनसभा करने के बजाय पूरे कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मानव शृंखला बनाकर देश के आंदोलनरत किसानों को अपना समर्थन देगी। माले के इस आंदोलन की कमान पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य के अलावा बिहार के एक दर्जन विधायक संभालेंगे। दीपंकर समेत सभी विधायक तथा पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य इस आयोजन में शामिल होंगे। बिहार के नवनिर्वाचित एक दर्जन विधायक पहली बार झारखंड के किसी कार्यक्रम में शरीक होंगे।

loksabha election banner

भाकपा माले की झारखंड में राजनीति विशेषकर दिवंगत महेंद्र प्रसाद सिंह के कार्यक्षेत्र बगोदर, राजधनवार समेत कोडरमा लोकसभा क्षेत्र तक सिमटी हुई है। बगोदर एवं राजधनवार के अलावा माले झारखंड में किसी भी विधानसभा सीट से अब तक चुनाव नहीं जीत सकी है। पार्टी के पास फिलहाल सिर्फ बगोदर विधानसभा सीट है। यहां से विनोद कुमार ङ्क्षसह विधायक हैं। इस पूरे इलाके में माले की सियासी जमीन को महेंद्र प्रसाद ङ्क्षसह ने तैयार किया था। वे पार्टी के फायर ब्रांड नेता थे। महेंद्र ङ्क्षसह के प्रति आज भी पूरे इलाके में सहानुभूति है। उनके शहादत दिवस पर प्रत्येक साल 16 जनवरी को बगोदर बस स्टैंड में विशाल जनसभा होती है। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली सफलता से माले उत्साह से लबालब है। बिहार की तरह झारखंड में भी माले राजनीतिक धमाका करने की रणनीति बना रहा है। पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य की इस संबंध में विधायक विनोद कुमार ङ्क्षसह, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, पोलित ब्यूरो सदस्य मनोज भक्त, संदपी जायसवाल समेत पार्टी के अन्य नेताओं से कई दौर की वार्ता हो चुकी है। माले की तैयारी इस आंदोलन में करीब 50 हजार लोगों को जोडऩे की है। कुल छह विधानसभा क्षेत्र बगोदर, राजधनवार, जमुआ, गांडेय, कोडरमा एवं बरक_ा में मानव शृंखला बनेगी। दीपंकर भट्टाचार्य खुद बगोदर में मोर्चा संभालेंगे। बाकी विधायक अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में मानव शृंखला का नेतृत्व करेंगे।

मानव शृंखला बनाकर माले कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे किसानों को अपना समर्थन देगी। बिहार की तरह माले झारखंड में भी बड़ी ताकत बनकर उभरेगी। इसके लिए रणनीति बनाकर जमीन पर काम शुरू हो चुका है।

- विनोद कुमार सिंह, भाकपा माले विधायक, बगोदर, गिरिडीह।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.