Move to Jagran APP

Covid-19: महाराष्ट्र और केरल से कोरोना का प्रवेश रोकने को झारखंड में अलर्ट, धनबाद स्टेशन पर मिला एक यात्री में वायरस

Covid-19 धनबाद स्टेशन पर महाराष्ट्र से मुंबई मेल और दीक्षाभूमि एक्सप्रेस आती है। केरल से अलेप्पी एक्सप्रेस आती है। अलेप्पी में हर दिन 500-600 यात्री आते हैं। मुंबई मेल से प्रतिदिन 150 से 200 यात्री आते हैं। दीक्षाभूमि एक्सप्रेस साप्ताहिक है। स्टेशन पर गुरुवार से यात्रियों की जांच शुरू हुई।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 11:59 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 06:43 AM (IST)
Covid-19: महाराष्ट्र और केरल से कोरोना का प्रवेश रोकने को झारखंड में अलर्ट, धनबाद स्टेशन पर मिला एक यात्री में वायरस
धनबाद रेलवे स्टेशन पर अलेप्पी एक्सप्रेस उतरी रेल यात्री का स्वाब लेते स्वास्थ्यकर्मी ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। महाराष्ट्र और केरल में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखंड अलर्ट पर है। दोनों राज्यों से झारखंड में आने वाले लोगों को कोरोना परीक्षण से गुजरना पड़ रहा है। इसके लिए रेलवे स्टेशन और झारखंड की सीमाओं पर जांच की व्यवस्था की गई है। धनबाद रेलवे स्टेशन पर भी गुरुवार सुबह से कोरोना टेस्ट शुरू कर दिया गया। यहां पर महाराष्ट्र और केरल से आने वाले रेल गाड़ियों से उतरने वाले प्रत्येक यात्री की जांच होगी। कोरोना जांच के बाद ही यात्रियों को घर जाने की इजाज मिलेगी। गुरुवार को जांच के दाैरान एक यात्री कोरोना पॉजिटिव मिला।

prime article banner

धनबाद रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच के लिए खड़े अलेप्पी एक्सप्रेस से उतरे रेल यात्री

ट्रू-नेट मशीन से जांच

धनबाद स्टेशन पर पांच ट्रू-नेट मशीन लगाया गया है। 50 वर्ष से ऊपर के यात्रियों को जांच रिपोर्ट आने तक स्टेशन के वेटिंग हॉल में ही रखा जाएगा। रिपोर्ट एक घंटे में आ जाएगी। इसके बाद निगेटिव आने पर घर भेजा जाएगा। वहीं 50 से नीचे के यात्रियों से सैंपल संग्रह करके उन्हें घर भेज दिया जाएगा, इस बीच यदि वह संक्रमित पाए जाते हैं, उनके घर एंबुलेंस से स्वास्थ्य विभाग की टीम जाएगी और संक्रमित मरीज को लाकर निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर में भर्ती कराएगी।

यह भी पढ़ें- Indrajeet Mahto: सीटी मार झारखंड की राजनीति में छा गए सिंदरी विधायक, साथ बिठा मुख्यमंत्री ने की गूफ्तगू

महाराष्ट्र और केरल से तीन ट्रेनें आती धनबाद

महाराष्ट्र के मुंबई से मुंबई मेल और कोल्हापुर से दीक्षाभूमि एक्सप्रेस धनबाद आती है। वहीं केरल से अलेप्पी आती है। अलेप्पी में हर दिन 500-600 यात्री आते हैं। मुंबई मेल से प्रतिदिन 150 से 200 यात्री आते हैं। दीक्षाभूमि से रविवार (साप्ताहिक) 92 से 100 यात्री धनबाद स्टेशन पर उतरते हैं। इन सभी की जांच की जायेगी। गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे केरल से चलकर धनबाद रेलवे स्टेशन पर अलेप्पी एक्सप्रेस पहुंची। स्टेशन पर उतरने के बाद सभी यात्रियों की जांच की गई। 

रेल यात्रियों की जांच में एक मिला पॉजिटिव

ट्रेन संख्या 03352 धनबाद-एलेप्पी-धनबाद एवं ट्रेन संख्या 02322 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-हावड़ा से आने वाले यात्रियों की जांच इंसिडेंट कमांडर बंधु कच्छप के नेतृत्व में की गई। जांच के क्रम में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। इस संबंध में उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने बताया कि कुछ केरल, महाराष्ट्र सहित अन्य कुछ राज्यों में कोरोना का संक्रमण बढ़ा है। इन राज्यों से धनबाद आने वाले यात्रियों के कोरोना संक्रमित होने की संभावना है। इसलिए उनकी कोरोना जांच करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 03352 धनबाद-एलेप्पी-धनबाद एवं ट्रेन संख्या 02322 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हावड़ा से प्रतिदिन व प्रत्येक रविवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से ट्रेन संख्या 01045 दिक्षाभूमि एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों की जांच की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.