Move to Jagran APP

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के चयनित अध्यक्ष के स्वागत में कोरोना संक्रमण का नहीं रहा होश, धनबाद स्टेशन पर उड़ी गाइडलाइंस की धज्जियां

झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज के समर्थन में धनबाद रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतकों ने जमकर नारेबाजी की। जबकि कोरोनावायरस के तहत जिले में कहीं भी 50 से अधिक व्यक्ति के जुटने की मनाही है। सैकड़ों की संख्या में शुभचिंतक रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 02:06 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 02:06 PM (IST)
झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के चयनित अध्यक्ष के स्वागत में कोरोना संक्रमण का नहीं रहा होश, धनबाद स्टेशन पर उड़ी गाइडलाइंस की धज्जियां
झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के चयनित अध्यक्ष अभिजीत राज ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर हाल ही में चयनित हुए अभिजीत राज शनिवार को दिल्ली से धनबाद स्टेशन पहुंचे। धनबाद स्टेशन पर उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना संक्रमण के दौरान अचानक से स्टेशन पर उमड़ी भीड़ से रेल प्रबंधन भी सकते में आ गया है। अधिकांश लोगों ने चेहरे पर मास्क भी नहीं लगाया था। कोई शारीरिक दूरी का बिल्कुल पालन नहीं हुआ। भारी भीड़ के बीच समर्थक अपने नेता के बारे में नारेबाजी लगाते रह। कुछ देर तक स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा।

loksabha election banner

आम यात्रियों को ही भारी परेशानी का सामना

अभिजीत राज के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतकों ने जमकर नारेबाजी की। जबकि कोरोनावायरस के तहत जिले में कहीं भी 50 से अधिक व्यक्ति के जुटने की मनाही है। नियम की धज्जियां उड़ाते हुए सैकड़ों की संख्या में शुभचिंतक रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। अभिजीत के साथ कई अन्य यात्री भी धनबाद स्टेशन पर उतरे लेकिन भारी भीड़ होने के कारण ने काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अफरातफरी के माहौल में लोगों की कोरोनावायरस की जांच भी नहीं हो पाई। कुछ देर के लिए जांच और टीकाकरण भी बंद करना पड़ा।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर साक्षात्कार बाकी

बताया जाता है कि युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर अजीत राज का नाम तय हो गया है। अभी भी सबसे बड़ा तेज साक्षात्कार को लेकर है। साक्षात्कार की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। हालांकि प्रक्रिया चलने के कारण नाम की घोषणा अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचु के बेटे हैं। हालांकि राज्य कांग्रेस की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.