Move to Jagran APP

आपसी विवाद में कुएं में कूद गया दंपति, दोनों की माैत Giridih News

राजेश एवं प्रीति का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के बाद से ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। स्वजनों ने बताया कि घर के लोग छठ करने तलाब गए थे। इसी बीच कुएं में कूद गए।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 11 Nov 2021 07:57 AM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 07:57 AM (IST)
आपसी विवाद में कुएं में कूद गया दंपति, दोनों की माैत Giridih News
घटना के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल में बिलखते स्वजन ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा निवासी करीब 25 वर्षीय राजेश साव व उसकी पत्नी 21 वर्षीय प्रीति कुमारी ने बुधवार शाम को आपसी विवाद के कारण कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। दोनों को कुएं से निकालने के बाद सदर अस्पताल लाया गया। जांच करने के बाद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

loksabha election banner

बताया गया कि राजेश एवं प्रीति का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के बाद से ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। स्वजनों ने बताया कि घर के लोग छठ करने तलाब गए थे। इधर दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा और दोनों कुआं में कुद गए होंगे। घर वाले जब छठ करके वापस लौटे तो दोनों को घर पर नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की गई। इस क्रम में दोनों का शव कुआं में देखा गया। स्वजन अभी और अधिक बताने की स्थिती में नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.