Dhanbad Coronavirus News Update: कोरोना वायरस संक्रमित वृद्ध की माैत, खाली कराया गया जालान अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड
Dhanbad Coronavirus News Update मरीज को बुखार था। सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। माैत के बाद तत्काल अस्पताल प्रबंधन द्वारा धनबाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update धनबाद में कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की शुक्रवार को माैत हो गई। ईस्त बसुरिया निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की तबीयत खराब होने पर चार दिन पहले एशियन द्वारकादास मेमोरियल जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। वृद्ध की माैत के बाद अस्पताल प्रबंधन कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में जुट गया है। मरीज के शव को प्लास्टिक में पैक कर मर्चरी में रख दिया गया है। दूसरी तरफ आइसोलेशन वार्ड का अन्य मरीजों से खाली करा दिया गया है।
मरीज को बुखार था। सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसकी माैत के बाद तत्काल अस्पताल प्रबंधन द्वारा धनबाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर आनन-फानन में पूरे आइसोलेशन वार्ड को खाली कराया गया। ICMR की गाइडलाइन के अनुसार शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिविल सर्जन ने मरीजी की माैत की पुष्टि की है।