Move to Jagran APP

मुंबई मेल के दो यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव, 90 यात्रियों की हुई जांच

धनबाद धनबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को कोरोना जांच में मुंबई मेल के 2 यात्री संक्रमित पाए गए। सुबह में मुंबई मेल और एलेप्पी एक्सप्रेस से 450 यात्री धनबाद रेलवे स्टेशन पर उतरे। इसमें धनबाद के 90 यात्री शामिल हैं। इन सभी यात्रियों की कोरोना वायरस की जांच शुरू की गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 05:56 PM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 06:37 PM (IST)
मुंबई मेल के दो यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव, 90 यात्रियों की हुई जांच

जागरण संवाददाता, धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को कोरोना जांच में मुंबई मेल के दो यात्री संक्रमित पाए गए। सुबह में मुंबई मेल और एलेप्पी एक्सप्रेस से 450 यात्री धनबाद रेलवे स्टेशन पर उतरे। इसमें धनबाद के 90 यात्री थे। सभी यात्रियों की कोरोना वायरस की जांच की गई। मुंबई मेल के इसमें दो लोग संक्रमित मिले। महाराष्ट्र और केरल में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए धनबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच शुरू की गई है। फिलहाल इन दोनों राज्यों से आने वाले यात्रियों जांच हो रही है। दूसरे जिलों के यात्रियों को किया जा रहा रवाना :

loksabha election banner

धनबाद के अलावा गिरिडीह, बोकारो सहित संताल परगना के यात्रियों की इंफ्रारेड थर्मामीटर से बुखार जांच कर उनके जिले भेजा जा रहा है। निगरानी कर रहे डॉक्टर मासूम आलम ने बताया कि दूसरे जिलों के यात्रियों की जांच उनके जिले सदर अस्पताल में होगी। डॉक्टर मासूम ने बताया कि धनबाद रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले केवल धनबाद के ही यात्रियों की हमारे यहां जांच हो रही है। दूसरे जिलों को सिविल सर्जन को सूचित किया जा रहा है। मुंबई के यात्रियों के वायरस के संक्रमण के लक्षण ज्यादा :

डॉक्टर मासूम आलम ने बताया कि मुंबई से आने वाले यात्रियों में संक्रमण दर ज्यादा दिख रही है। यही कारण है कि रेलवे स्टेशन पर एहतियात के लिए अलग से मेडिकल टीम तैनात की गई है। संक्रमित मरीजों को स्टेशन से सीधे कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है, इसके लिए मेडिकल टीम एंबुलेंस के साथ तैनात की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.