Move to Jagran APP

Corona Vaccination In Dhanbad: अब तक 10 लाख पुरुषों को कोरोना का कवच, नए वैरिएंट का डर नहीं

जिले में कुल टीकाकरण की संख्या 18 . 41 लाख के ऊपर हो गया है। जिले में कुल टीकाकरण का लक्ष्य 20 लाख रखा गया था। सिविल सर्जन बताते हैं कि हर दिन 70 से ऊपर टीकाकरण केंद्र चलाए जा रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 04:56 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 04:56 PM (IST)
Corona Vaccination In Dhanbad: अब तक 10 लाख पुरुषों को कोरोना का कवच, नए वैरिएंट का डर नहीं
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। कोरोना टीकाकरण में धनबाद में एक बार फिर से नई उपलब्धि हासिल की है। सोमवार को धनबाद में पुरुषों का टीकाकरण 10 लाख के ऊपर हो गया है। रांची और जमशेदपुर के बाद धनबाद में सबसे ज्यादा पुरुषों में टीका लिया है। रांची और जमशेदपुर में लगभग 14 लाख से ऊपर पुरुषों में टीका लिया है। वही टीका लेने में धनबाद की महिलाएं भी अब पीछे नहीं है। जिले में 848302 महिलाओं ने अब तक टीका लिया है। सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर बताते हैं कि टीकाकरण में अब काफी तेजी आई है। महिला और पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर टीका लिया है। यही वजह है कि अब मात्र डेढ़ लाख लोगों को दिसंबर तक टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

loksabha election banner

कुल टीकाकरण 18. 41 लाख के पार

जिले में कुल टीकाकरण की संख्या 18 . 41 लाख के ऊपर हो गया है। जिले में कुल टीकाकरण का लक्ष्य 20 लाख रखा गया था। सिविल सर्जन बताते हैं कि हर दिन 70 से ऊपर टीकाकरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। इसमें टीका एक्सप्रेस और मोबाइल टीम अलग से लोगों को टीकाकरण से जोड़ रही है। जबकि प्रखंडों में लगातार टीकाकरण अभियान चलाकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम वैसे जगहों पर भी टीकाकरण शुरू किया है जहां पर लोगों ने अब तक टीका नहीं लिया है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों से भी मदद ली जा रही है।

535 थर्ड जेंडर में भी लिया टीका

जिला में महिला और पुरुषों की एक और टीका लेने की रफ्तार तेज पर है। तो दूसरी और थर्ड जेंडर भी टीकाकरण में पीछे नहीं है। जिला स्वास्थ्य विभाग की मानें तो जिले में अब तक कुल 535 थर्ड जेंडर ने भी टीका लिया है। इसमें धनबाद के अलावा दूसरे जिलों के भी थर्ड जेंडर शामिल है। सिविल सर्जन ने बताया कि दिसंबर तक टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.