Move to Jagran APP

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रविंदर वर्मा के प्रयास से जरूरतमंदों को ठंड में दी गई राहत

कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य शुक्रवार को मटकुरिया स्थित मोरनी जोड़िया में कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा के नेतृत्व में किया गया। झारखंड महिला बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग कार्यक्रम के अंतर्गत 95कंबल का वितरण किया गया।

By Atul SinghEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 05:40 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 05:41 PM (IST)
कंबल वितरण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा के नेतृत्व में किया गया।

जासं, धनबादः  कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य शुक्रवार को मटकुरिया स्थित मोरनी जोड़िया में कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा के नेतृत्व में किया गया। झारखंड महिला बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग कार्यक्रम के अंतर्गत  95कंबल का वितरण किया गया। कांग्रेस के नेता राजेश्वर सिंह यादव, योगेंद्र सिंह योगी, कांग्रेस नेत्री माला सिन्हा, अवधेश सिंह ने कंबल के लिए जरूरतमंद लोगों को पूर्व में चिन्हित किया था जिसे दिया गया।

loksabha election banner

कंबल पाकर उपस्थित महिलाओं के चेहरे पर हर्ष था। रविंदर वर्मा ने कहा झारखंड सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत कंबल का वितरण शहरी एवं ग्रामीण प्रखंडों में चिन्हित कर कांग्रेस कार्यकर्ता निरंतर कार्य रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। बताया गया कि जिले में ठंड से राहत के लिए कांग्रेस पार्टी जरूरतमंदों की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण तक हर जगह इस कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण कर रहे हैं। यह कंबल वितरण अभियान जब तक ठंड समाप्त ना हो जाए तब तक चलता रहेगा। कंबल वितरण कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता समेत अंचल कार्यालय के विपिन पाठक आदि का बेहद योगदान है। साथ ही बताया गया कि धनबाद स्टेशन, शक्ति मंदिर, बरमसिया शनि मंदिर आदि जगह पर रहने वाले जरूरतमंद लोगों के बीच सप्ताह भर के अंदर दो सौ कंबल वितरण किया जाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.