Move to Jagran APP

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसी फूंक रहे थे प्रधानमंत्री का पुतला, खुद जलने से बचे Dhanbad News

कांग्रेस के कई कार्यकर्ता रविवार को झुलसने से बचे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन कर रहे थे। तभी धधकता हुआ पुतला डंडे से अलग हो गिर गया।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 11:26 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 11:26 PM (IST)
पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसी फूंक रहे थे प्रधानमंत्री का पुतला, खुद जलने से बचे Dhanbad News
पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसी फूंक रहे थे प्रधानमंत्री का पुतला, खुद जलने से बचे Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कांग्रेस के कई कार्यकर्ता रविवार को झुलसने से बचे। वे रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करने जुटे थे। धधकता हुआ पुतला, डंडे से अलग हो कर नीचे गिर तो आग की लपटें ऊंची उठ गईं। आसपास खड़े लोगों तक चिंगारी पहुंची, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता बचने के लिए इधर-उधर छिटके। हालांकि किसी के झुलसने की खबर नहीं है। कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़े पर चिंगारी जरूर पड़ी। 

loksabha election banner

जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ाए जाने से नाखुश थे। विरोध जताने के लिए उन्होंने कांग्रेस के पुराने कार्यालय से जुलूस निकाला। रणधीर वर्मा चौक पहुंचकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कारर्यकर्ता सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमत 45-40 रुपये करने की मांग कर रहे थे।

इस दौरान जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अंतरराष्टीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमते बहुत ही कम हुई है, लेकिन मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी व सेस बढ़ा दिया है। इससे डीजल-पेट्रोल की कीमतों तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ गई हैं। इससे परिवहन तो महंगा होगा ही आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ेंगी। महंगाई और अधिक बढ़ेगा जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ेगी। सरकार तत्काल इस कीमत वृद्धि को वापस ले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.