कांग्रेसियों ने साइकिल-रिक्शा रैली कर जताया विरोध
जागरण संवाददाता धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मो जाहिर अंसारी के नेतृत्व में बुधवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित पुराना कांग्रेस कार्यालय से ग्रीन व्यू पेट्रोल पंप तक साइकिल एवं रिक्शा यात्रा के माध्यम से पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
जागरण संवाददाता, धनबाद : जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मो जाहिर अंसारी के नेतृत्व में बुधवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित पुराना कांग्रेस कार्यालय से ग्रीन व्यू पेट्रोल पंप तक साइकिल एवं रिक्शा यात्रा के माध्यम से पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया गया। वहीं इस बढ़ोतरी को अविलंब वापस लेने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि शमशेर आलम उपस्थित हुए। जाहिर अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को लूट रही है। इंधन की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है। मौके पर वरीय उपाध्यक्ष मनोज सिंह, पिटू तुरी, वीरेंद्र गुप्ता, इरफान आलम टुन्नू ,पप्पू कुमार तिवारी, शकील अहमद, हारुन अंसारी, सुजीत कुमार, कलीम अंसारी, अब्दुल बारिक, इकराम कुरैशी, साबिर, शोएब अंसारी, अब्दुल बारी, रब्बानी अंसारी, डा संतोष राय, रोहन चौधरी, गुड्डू अंसारी, सद्दाम हुसैन, शाहिद अंसारी, अनवारूल हक, मुस्तकीम अंसारी, सज्जाद खान, जावेद खान, शिवानंद दुबे, पूरण दास मौजूद थे। 17 को साइकिल चला कांग्रेस बताएगी जनता की परेशान
जागरण संवाददाता, धनबाद : पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता आजिज आ चुकी है। कांग्रेसी लगातार इस मुद्दे को उठाते आ रहे हैं। अब सभी आर पार की लड़ाई के मूड में हैं। धरना प्रदर्शन और चूल्हा जलाने के बाद अब कांग्रेसी साइकिल चलाएंगे। 17 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। इसके जरिए कांग्रेसी पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों का विरोध जताएंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 19 जुलाई को पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलेगा। 28 जुलाई को राज्य स्तर पर प्रदर्शन एवं जुलूस निकाला जाएगा। यह प्रदर्शन जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक होगा। इसमें कांग्रेस के विधायक के साथ-साथ सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।