Move to Jagran APP

भाजपा कार्यालय के सामने 30 रुपये किलो प्याज बेच रहे थे कांग्रेसी, स्थानीय महिलाओं ने लूट लिया Dhanbad News

धनबाद कांग्रेस के कार्यकर्ता बरटाड़ स्थित भाजपा कार्यालय के सामने 30 रुपये किलो की दर से प्याज बेच रहे थे। वहां प्याज खरीदने आई स्थानीय महिलाओं ने कांग्रेसियों के प्याज को लूट लिया।

By Sagar SinghEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 01:48 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 07:00 PM (IST)
भाजपा कार्यालय के सामने 30 रुपये किलो प्याज बेच रहे थे कांग्रेसी, स्थानीय महिलाओं ने लूट लिया Dhanbad News
भाजपा कार्यालय के सामने 30 रुपये किलो प्याज बेच रहे थे कांग्रेसी, स्थानीय महिलाओं ने लूट लिया Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कोयलांचल में सियासी पारा गर्म है। वहीं प्याज, लहसून और आलू के आसमान छूते दाम से आम जनता त्रस्त है। बढ़ते मंहगाई से लागों को क्षणिक राहत देने के लिए धनबाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बरटाड़ स्थित भाजपा कार्यालय के सामने 30 रुपये किलो की दर से प्जाय बेच रहे हैं।

loksabha election banner

भाजपा कार्यालय के सामने सस्ते दर पर प्याज खरीदने वाले लोगों की लंबी कतार लग गई है। लोग 30 रुपये किलो प्याज खरीदने के लिए मारामारी कर रहे हैं। ऐसे में वहां अराजकता की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। प्याज खरीदने के लिए कई महिलाएं भी कतार में लगी थी। वहीं भीड़ बढ़ते देख स्थानीय महिलाओं ने प्याज लूट लिया। इससे थोड़ी देर तक वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

सस्ते दर पर प्याज बेच रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। आम घरों में रोज इस्तेमाल होने वाला प्याज अब अनार के भाव मिल रहा है। केंद्र और रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों का फायदा पहुंचा रही है। धनबाद में प्याज 120 से 140 रुपये प्रति किलो की दर पर मिल रहा है। इससे आम लोग त्रस्त है।

कांग्रेस नेता मनोज सिंह ने बताया कि प्याज उनकी खेत का है, उन्होंने गांव से मंगवाकर यह प्याज 30 रुपये किलो में बेचा है, जबकि मार्केट में प्याज 100 से 110 रुपये किलो बिक रहा है। भाजपा कार्यालय के समक्ष प्याज नहीं बेच रहा था, बल्कि वहां से गुजर रहा था तो महिलाओं ने घेर लिया इस कारण रुकना पड़ा। मनोज ने शहर के मनोरम नगर, हाउसिंग कॉलोनी, बेकार बांध आदि इलाकों में महंगाई से त्रस्त लोगों के बीच ठेला लगाकर 11 क्विंटल प्याज बेचा।

इधर, प्याज की लूट के बाद किसी को एक-दो प्याज मिला तो कोई थैला भर कर प्याज घर ले गया। एक प्याज और दो लहसून मिलने पर एक महिला काफी खुश दिखी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.