लोगों को जनसंपर्क सदस्यता अभियान से जोड़ कांग्रेस का हाथ मजबूत करें
धनबाद : कांग्रेस जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पार्टी
धनबाद : कांग्रेस जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पार्टी की बैठक हुई। इसमें धनबाद विधानसभा प्रभारी महेंद्र मिश्रा विशेष रूप से शरीक हुए। यह बैठक सभी नगर व प्रखंड अध्यक्षों के साथ की गई। इस बैठक में बूथ कमेटी व जनसंपर्क सदस्यता अभियान से लोगों को जोड़ते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला में काग्रेस संगठन को मजबूती करने के लिए बूथ कमेटी गठन व जनसंपर्क सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाएं।
वहीं, धनबाद विधानसभा प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने जिले के सभी नगर, प्रखंड एवं बूथ क्लस्टरों में बूथ कमेटी व जनसंपर्क सदस्यता अभियान का कार्य कर लेने को दोहराया। कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने कहा कि धनबाद से जो भी प्रत्याशी होंगे, हम सभी एकजुट होकर उन्हें जीत दिलाने का काम करेंगे।
बैठक में अनिल साव, योगेंद्र सिंह योगी, मनोज यादव, श्रीराम चौरसिया, अक्षयवर प्रसाद, राजू दास, गंगा बाल्मीकि, पप्पू तिवारी, संदीप कुमार, मनोज सिंह, दीपक सिंह, दिनेश यादव, संजय जयसवाल, रविंद्र भारती, अवधेश पासवान, प्रभाकर नोनिया, जयप्रकाश चौहान, राजीव रंजन, निवारण महतो, मुकेश कुमार, अजय पासवान, बंटी दास, राजीव पासवान, शाहबाज अनवर, धमर्ेंद्र दास, जितेंद्र गुप्ता, अमजद खान, दीपक कुमार, मानस चौबे, इंद्रजीत महतो, कौशल पासवान, शशि कुमार, अनु पासवान, मो. क्यूम खान, गुड्डू खान, गुलाम रजा, सरफराज अहमद, प्रसाद गौरव, कुमार अनिमेष, भास्कर झा आदि उपस्थित थे।