पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को कांग्रेसियों ने किया नमन Dhanbad News
सोमवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान जिला कांग्रेस कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी में जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह अध्यक्षता में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित कर उनके तैल-चित्र पर पुष्पांजलि व फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
धनबाद, जेएनएन : सोमवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान जिला कांग्रेस कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी में जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह अध्यक्षता में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित कर उनके तैल-चित्र पर पुष्पांजलि व फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने का संकल्प दोहराया। जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री भारतीय इतिहास के एक स्तंभ एवं सादगी के प्रतीक थे। शास्त्री जी स्वभाव से विनम्र, उच्च आत्मसम्मान और नैतिकता के साथ एक उच्च अनुशासित, सहनशील एवं महान व्यक्तित्व के धनी थे। देशहित में शास्त्री जी का योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने जय जवान, जय किसान का नारा दिया और भारत के भविष्य को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने सफल कार्यकुशलता के कारण देश में काफी लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहे। सभी विषयों के जानकार व ज्ञानी पुरुष थे और उन्हें काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय ने "शास्त्री जी" की उपाधि दी। शास्त्री जी का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता है। भारतीय इतिहास में इनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों से हम सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदन महतो, योगेंद्र सिंह योगी, राजेश्वर सिंह यादव, मनोज यादव, कुमार अभिरब, राजू दास, पप्पु कुमार तिवारी, रामजी भगत, सफीउद्धीन असारी, जयप्रकाश चौहान, अनु पासवान, रविरंजन सिंह मौजूद थे।