Move to Jagran APP

कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला, पूर्णिमा बोलीं- महिला होने के नाते घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का दर्द जानती हूं Dhanbad News

कांग्रेस ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोत्तरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का पूतला फूंका। कहा कि मोदी सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 02:31 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 10:13 PM (IST)
कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला, पूर्णिमा बोलीं- महिला होने के नाते घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का दर्द जानती हूं Dhanbad News
कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला, पूर्णिमा बोलीं- महिला होने के नाते घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का दर्द जानती हूं Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 150 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के शुक्रवार को प्रदर्शन किया। लुबी सर्कुलर रोड स्थित पुराने कार्यालय से कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च करने के बाद यहां सभी ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

loksabha election banner

गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत पर झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डालना शुरू कर दिया है। प्याज के बाद घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी इसी की एक बानगी है। एक महिला होने के नाते मैं घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का दर्द जानती हूं। यह बिल्कुल बर्दाश्त करने लायक नहीं है।

वहीं, जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। पहले कई महीनों तक प्याज के दाम ने रुलाया और अब घरेलू गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर दी। आम जनमानस त्रस्त है। इसी का असर झारखंड और दिल्ली चुनाव में देखने को मिला। आने वाले दिनों में अन्य राज्यों में भी भाजपा की यही स्थिति होने वाली है। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा, शंकर प्रजापति, मदन महतो, शमशेर आलम, योगेंद्र सिंह योगी, मनोज सिंह, राशिद रजा अंसारी, राजेश्वर सिंह यादव, रामजी भगत, भगवान दास, जयप्रकाश चौहान, अनवर हुसैन अंसारी, अशोक वर्णवाल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.