Move to Jagran APP

INTUC: वनभोजन के बहाने जयमंगल ने दिखाई ताकत, गोपाल सिंह पर लगाया बीसीसीएल-सीसीएल को बर्बाद करने का आरोप

कोल इंडिया से इंटक को अलग किए जाने पर अनूप सिंह जमकर बरसे। उन्होंने कहा राजनीति‍क साजिश के तहत इंटक को बाहर किया गया। हमें दरकिनार किया गया ताक‍ि कोल इंडिया को निजीकरण की तरफ ले जाएं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी नहीं है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 05:42 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 05:42 PM (IST)
INTUC: वनभोजन के बहाने जयमंगल ने दिखाई ताकत, गोपाल सिंह पर लगाया बीसीसीएल-सीसीएल को बर्बाद करने का आरोप
तोपचांची में जुटे कांग्रेस और इंटक के नेता ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। बीसीसीएल सीएमडी ने कोल इंडिया व सीसीएल का बर्बाद किया। कोल इंडिया और सीएसआर फंड का दुरुपयोग किया। बिना मजदूरों से बात किए कोल इंडिया के पैसे से बनारस में घाट बनवा दिया। सीसीएल में थे तो वहां भी राजनीत‍ि से प्रेरित होकर काम किया। यह सब भाजपा की शह पर हुआ। विधानसभा सत्र में सीबीआइ जांच की मांग करेंगे। शनिवार को तोपचांची झील में कांग्रेस की ओर से आयोजित मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम में बेरमो विधायक ने कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने यह बात कही।

loksabha election banner

कोल इंडिया से इंटक को अलग किए जाने पर अनूप सिंह जमकर बरसे। उन्होंने कहा राजनीति‍क साजिश के तहत इंटक को बाहर किया गया। हमें दरकिनार किया गया, ताक‍ि कोल इंडिया को निजीकरण की तरफ ले जाएं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी नहीं है। फुरकान अंसारी का बयान उनका निजी बयान है। पार्टी इस बयान पर नोटिस भेज चुकी है। किसी भी कार्यकर्ता को नाराजगी है तो पार्टी फोरम पर अपनी बात रखें न क‍ि बयानबाजी करें। आने वाले नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। जो सही कार्यकर्ता हैं उन्‍हें बेहतर जगह मिलेगी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ने तोपचांची झील में एकजुटता दिखाते हुए नगर निगम और पंचायत चुनाव पर रणनीत‍ि भी बनाई। सम्मेलन से पूर्व अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मुख्य चौक पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के एक क्रांतिकारी महान स्वतंत्रता सेनानी थे। भारतीय इतिहास के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी का सराहनीय व महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार से नेताजी की आदमकद प्रतिमा लगाने एवं जिला प्रशासन से तोपचांची झीलगृह में क्षतिग्रस्त पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को अविलंब स्थापित करने की मांग की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मन्नान पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, शंकर प्रजापति, मदन महतो,संतोष सिंह ,ए.के.झा,शमशेर आलम ,रणविजय सिंह, सुल्तान अहमद खान ,बीके सिंह, ललन चौबे,योगेंद्र सिंह योगी, रशीद रजा अंसारी, राजेश्वर सिंह यादव, मनोज सिंह,रामप्रीत यादव,माला झा, मंटू दास, किरीटी भूषण रूज ,अनिल साव,,मनोज यादव, रमेश जिंदल, रामगोपाल भुवानिया,शमीम अहमद,शकील अहमद,मुख्तार खान , कुमार संभव,अशोक प्रसाद लाल,अनवर शमीम,वैभव सिन्हा, संजय महतो, नवीन सिंह, सीता राणा, लक्ष्मण तिवारी ,दिलीप मिश्रा, पप्पू पासवान, जितेश सिंह,राजू दास,विजय पासवान,संजय सिंह चौधरी, लगन देव यादव,रवि चौबे ,कयूम खान, बबलू दास, पप्पू कुमार तिवारी, योगेश ठाकुर, मनोज कुमार हाडी,रमन मिश्रा, अशोक बरनवाल, इम्तियाज अली ,शशि भूषण तिवारी,चंद्रमौलेश्वर राकेश गुप्ता,सिंह चौधरी ,प्रसाद निधि, छोटन सिंह दीपक सिंह, रोहित वाही, बबीता शर्मा ,कमला कुमारी, वासुदेव ठाकुर, बजरंगी दास,प्रीतम रवानी, प्रभाकर नोनिया,कमल शर्मा, महेश शर्मा,अंजला मुखर्जी, विनोद शर्मा,हरेंद्र शाही,आशीष सिन्हा, मृत्युंजय सिंह, हरिओम कुमार ,शंकर महतो समेत सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.