Move to Jagran APP

बिजली-पानी के मुद्दे पर गुमराह करना बंद करें विधायक; कांग्रेसियों ने पीएम और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का फूंका पुतला

शुक्रवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से केन्द्र सरकार के इशारे पर झारखण्ड सरकार को बदनाम करने के लिए डीवीसी की बिजली कटौती के विरोध में ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका गया।

By Atul SinghEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 04:20 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 04:20 PM (IST)
बिजली-पानी के मुद्दे पर गुमराह करना बंद करें विधायक; कांग्रेसियों ने पीएम और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का फूंका पुतला
ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका गया।

जागरण संवाददाता, धनबाद : शुक्रवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से केन्द्र सरकार के इशारे पर झारखण्ड सरकार को बदनाम करने के लिए डीवीसी की बिजली कटौती के विरोध में ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका गया। यह कार्यक्रम सिटी सेंटर स्थित बापू की प्रतिमा के समक्ष हुआ। जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा का धरना प्रदर्शन दिखावा एवं लोगों को गुमराह करने का प्रयास है। भाजपा को सचमुच धनबाद के लोगों से सहानुभूति है तो वह लोग केंद्रीय ऊर्जा मंत्री समझ धरना प्रदर्शन करें। डीवीसी की ओर से लगातार बिजली काटी जा रही है यह सब सोची समझी रणनीति के तहत राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

loksabha election banner

कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के इसारे पर झारखण्ड के लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने के लिए डीवीसी के द्वारा बिजली कटौती की जा रही है। पूर्व की रघुवर सरकार के लगभग 5300 करोड़ रुपए बकाया था। उस वक्त बिजली आज की अपेक्षा में काम कटती थी। वर्तमान सरकार के लगातार भुगतान के बाद आज जब लगभग 2175 करोड़ रुपए बकाया रह गया है तो उसके बाद भी केन्द्र सरकार के इशारे पर डीवीसी लगातार बिजली काट रही है। इससे धनबाद और डीवीसी क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे हैं। जल-जमीन-कोयला हमारा और धनबाद अंधकार में रहे यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम लोग घूम-घूम कर लोगो को सच्चाई बताने का काम कर रहे हैं। आगे भी इसी कड़ी में डीवीसी के खिलाफ उग्र आन्दोलन होगा। भाजपा विधायक ओछी राजनीति करते हुए 72 घंटे के धरना पर बैठकर सिर्फ और सिर्फ धनबाद की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। धनबाद की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है। विधायक दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दें और प्रधानमंत्री और ऊर्जा मंत्री को डीवीसी के रवैये से अवगत कराते हुए समस्या को दूर करवाने की पहल करनी चाहिए। विधायक जलापूर्ति को लेकर भी जानकारी के अभाव में गलत बयानबाजी कर रहे हैं। पहले इन्हें जानकारी दुरुस्त करें और जनता को गुमराह करना बंद करें।

इस मौके योगेंद्र सिंह योगी, राजेश्वर सिंह यादव, शमशेर आलम, कुमार गौरव,जाहिर अंसारी, डीके सिंह, रामजी भगत, श्रीराम चौरसिया, संजय जयसवाल, करीम अंसारी, राम गोपाल भुवानियां, प्रभात सुरोलिया, महेश शर्मा,जीतेश सिंह, मोइन अंसारी,किशोर कुमार, इम्तियाज अली, योगेश ठाकुर, मनोज हाड़ी, संदीप कुमार, रविंद्र भारती, अवध सिंह, गणेश सिंह, सुनील कुमार, पिंटू तुरी,योगेश ठाकुर,रवि रंजन,बिनोद प्रसाद बर्मन,आसिफ रजा,अकबर रजा,मुकेश कुशवाहा, मुन्ना जयसवाल, हारून अंसारी, उत्तम मिश्रा, शकील अहमद, प्रमोद सिन्हा, निवारण महतो, बबला रवानी, इकराम कुरेशी, भास्कर झा, टिंकू कुमार, अरुण मंडल, दीपक शर्मा, नीतीश हिंदुस्तानी सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.