Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को याद आई बूथ कमेटी, जिलाध्यक्ष ने लगाया क्लास Dhanbad News

कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने सभी विधानसभा में संगठन को मजबूती देने के लिए बूथ कमेटी एवं पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे का निर्देश दिया।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 09:31 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 09:31 AM (IST)
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को याद आई बूथ कमेटी, जिलाध्यक्ष ने लगाया क्लास  Dhanbad News
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को याद आई बूथ कमेटी, जिलाध्यक्ष ने लगाया क्लास Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बूथ कमेटी मजबूत करने में जुट गई है। इसके मद्देनजर धनबाद जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को हाउसिंग कॉलोनी स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में क्लास लगाया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई। इसमें सभी वरीय उपाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, नगर-प्रखंड अध्यक्ष, सभी मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्ष उपस्थित हुए। ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने सभी विधानसभा में संगठन को मजबूती देने के लिए बूथ कमेटी एवं पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे का निर्देश दिया। विधानसभा चुनाव के पूर्व संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रखंड व नगर स्तरीय सम्मेलन व एक बूथ दस यूथ जोडऩे पर जोर दिया गया। सभी कांग्रेसी एकजुटता के साथ सभी विधानसभा में प्रत्याशियों को जीत दिलाने का काम करेंगे।

कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने सभी विधानसभा में बूथ कमेटी, वार्ड कमेटी दुरुस्त करने पर बल दिया। मौके पर राशिद रजा अंसारी, अनिल साव, मनोज यादव, सीता राणा, कुमार अभिराव, प्रो.डीके सिंह, जितेश सिंह, संदीप कुमार कक्कू, पप्पू तिवारी, अशोक वर्णवाल, महेश शर्मा, भास्कर झा, रत्नेश यादव, कुसमी देवी, मोईन अंसारी, राजेश कुमार, दिलीप ठक्कर उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.