Move to Jagran APP

IIT ISM Dhanbad: कंप्यूटर साइंस आइएसएम में छात्रों की पहली पसंद, 1125 सीट के लिए जोसा ने जारी किया फर्स्ट अलॉटमेंट

IIT ISM Dhanbad आइआइटी एनआइटी समेत अन्य केंद्रीय शिक्षण संस्थानों के लिए जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन ऑथोरिटी) ने फर्स्ट सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। आइआइटी आइएसएम धनबाद में 1125 सीटें हैं। जोसा की ओर से आइएसएम के सभी सीट पर अलॉटमेंट जारी कर दिया गया है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 12:56 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 03:35 PM (IST)
IIT ISM Dhanbad: कंप्यूटर साइंस आइएसएम में छात्रों की पहली पसंद, 1125 सीट के लिए जोसा ने जारी किया फर्स्ट अलॉटमेंट
आइआइटी आइएसएम धनबाद में 1125 सीटों पर नामांकन होना है।

धनबाद, जेएनएन। देश के सभी 23 आइआइटी, 30 एनआइटी समेत अन्य केंद्रीय शिक्षण संस्थानों के लिए जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन ऑथोरिटी) ने फर्स्ट सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। आइआइटी आइएसएम धनबाद में 1125 सीटें हैं। जोसा की ओर से आइएसएम के सभी सीट पर अलॉटमेंट जारी कर दिया गया है। आइआइटी आइएसएम में छात्रों की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के बाद मैथ एंड कंप्यूटिंग ब्रांच है। रिसर्च एनालिसिस व डाटा साइंस की मांग बढ़ने के कारण छात्रों की दिलचस्पी इन ब्रांचों में अधिक है।

loksabha election banner

आइआइटी आइएसएम में सत्र 2020-21 में बीटेक में एडमिशन के लिए फर्स्ट राउंड सीट अलॉटमेंट में ओपनिंग रैंक 1296 गया है। क्लोजिंग रैंक 19465 है। ओपनिंग रैंक हर बार की तरह कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की है तो क्लोजिंग रैंक माइनिंग इंजीनियरिंग की है। वर्ष 2019 की तुलना में ओपनिंग रैंक में सुधार हुआ है। वर्ष 2019 में संस्थान का ओपनिंग रैंक 1619 था। इस बार 323 रैंक का सुधार हुआ है, जो कंप्यूटर साइंस ब्रांच के 1296 से शुरू होकर 5587 पर बंद हो गया।

आइएसएम में कंप्यूटर साइंस के अलावा मैथ एंड कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन समेत अन्य में भी छात्रों की दिलचस्पी दिखी। अप्लायड जियोलॉजी व अप्लायड जियोफिजिक्स ब्रांच की शुरुआत 10 हजार रैंक के बाद हुई। माइनिंग 6819 रैंक व पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में सीटों का अलॉटमेंट 6408 रैंक से शुरू हुआ। देश के सभी आइआइटी में खाली सीटों को भरने की प्रक्रिया छह राउंड तक चलेगी।

ब्रांच का ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक

  • ब्रांच         -         ओपनिंग  -  क्लोजिंग
  • केमिकल इंजीनियरिंग  -  6812  -  14080
  • सिविल इंजीनियरिंग  -  6832  -  15044
  • कंप्यूटर साइंस  -  1296  -  5587
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग  -  3138  -  11500
  • इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन  -  3055  -  9167
  • इंजीनियरिंग फिजिक्स  -  5635   -   13944
  • इनवॉयरमेंटल इंजीनियरिंग  -  9617   -  17899
  • मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग  -  3061  -  7226
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग  -  5535  -  13959
  • मिनरल एंड मेटलर्जिकल  -  8491  -  17701
  • माइनिंग इंजीनियरिंग  -  6819  -  19465
  • माइनिंग मशीनरी  -  9534  -  19357
  • पेट्रोलियम इंजीनियरिंग  -  6408   -  16543
  • अप्लाईड जियोलॉजी  -  10981  -  17270
  • अप्लाईड जियोफिजिक्स  -  10533  -  17239

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.