Move to Jagran APP

पूर्ण लॉकडाउन झरिया में असरदार, सूनीं रहीं सड़कें

जाटी झरिया वैश्विक महामारी कोरोना पर काबू पाने के लिए रविवार को राज्य में पूर्ण लॉक

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 08:14 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 08:14 PM (IST)
पूर्ण लॉकडाउन झरिया में असरदार, सूनीं रहीं सड़कें
पूर्ण लॉकडाउन झरिया में असरदार, सूनीं रहीं सड़कें

जाटी, झरिया : वैश्विक महामारी कोरोना पर काबू पाने के लिए रविवार को राज्य में पूर्ण लॉकडाउन का झरिया व इसके आसपास क्षेत्रों में असर देखा गया। झरिया बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर यातायात वाहन भी नहीं चले। झरिया बस व टेंपो स्टैंड भी वीरान रहा। निजी वाहनों का आवागमन होता दिखा। शहर में दवा की दुकानें ही खुली रहीं। सब्जी पट्टी भी बंद रही। अधिकांश लोग घरों में कैद रहे। झरिया थाना पुलिस पूर्ण लॉकडाउन को पालन कराने के लिए सड़क में गश्ती करती रही। सड़कों पर बेवजह घूम रहे कुछ लोगों को पुलिस ने फटकार लगाई। सोमवार की सुबह छह बजे तक पूर्ण लॉकडाउन है। बस्ताकोला व धनसार क्षेत्र की दुकानें बंद रही। पुलिस लगातार गश्ती करती रही। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन का असर देखा गया। झरिया-सिदरी, झरिया-भौंरा मार्ग पर निजी वाहन ही चले। डिगवाडीह, भागा, फुसबंगला, जामाडोबा, जियलगोड़ा क्षेत्र की दुकानें बंद रहीं। जोड़ापोखर थाना पुलिस क्षेत्र में गश्ती करते रहे। चासनाला क्षेत्र में भी पूर्ण लॉकडाउन सफल रहा। कांड्रा, पाथरडीह, लोको बा•ार, मोहन बा•ार, सुदामडीह, नुनूडीह, डिनोबली मोड़, मोहलबनी आदि जगहों के बाजार पूर्णत: बंद रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

loksabha election banner

सुदामडीह व पाथरडीह थाना पुलिस सजग रही। पूर्ण लॉकडाउन का बलियापुर में भी असर देखा गया। बाजार की दुकानें बंद रही। सड़कों पर यात्री वाहन नहीं चले। बलियापुर थाना पुलिस चौक पर तैनात रही। सिदरी व शहरपुरा क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन का प्रभावशाली असर देखा गया। शहरपुरा बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर वाहन भी नहीं चले। रोहड़ाबांध, गौशाला, डोमगढ़ क्षेत्र में भी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। रविवार होने के कारण बैंक, पोस्ट आफिस , भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय बंद थे। रांगामाटी जयहिद मोड़ पर भी सन्नाटा पसरा रहा। कुछ दवा दुकानें खुली रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.