Move to Jagran APP

आयुक्त ने की मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण Dhanbad News

चुनाव आयोग की तरफ मतदाता सूची प्रेक्षक अरविंद कुमार रविवार को धनबाद में थे। उन्होंने डीसी ऑफिस में मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 04:25 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 04:25 PM (IST)
आयुक्त ने की मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण Dhanbad News
आयुक्त ने की मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा, मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव से पूर्व मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम तेजी से चल रहा है। इसके तहत रविवार को धनबाद जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविर लगाया गया। चुनाव आयोग की तरफ मतदाता सूची प्रेक्षक अरविंद कुमार रविवार को धनबाद में थे। उन्होंने डीसी ऑफिस में अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की।

loksabha election banner

झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 पूर्व मतदाता सूची के द्वितीय पुनरीक्षण कार्यक्रम -2019  के पर्यवेक्षण एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त अरविंद कुमार को मतदाता सूची प्रेक्षक के रूप में नामित कर रखा है। समीक्षा के दाैरान आयुक्त ने मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन का कार्य, दावा-आपत्ति दाखिल करने की अवधि का कार्य, विशेष अभियान, दावा एवं आपत्ति निस्तार करने की तिथि, मतदान सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि, बीएलओ पर्यवेक्षक की अद्यतन सूची का ईआरओ नेट में अपडेटिंग, बीएलओ पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण कार्यक्रम, आवश्यक प्रपत्र-6, प्रपत्र-7,  प्रपत्र-8 एवं प्रपत्र- 8 ए की उपलब्धता की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि सभी प्रपत्र जिला निर्वाचन कार्यालय में प्राप्त करना है। साथ ही लंबित एपीआइसी का वितरण, डुप्लीकेट या मृत्यु इंट्री का नियमानुसार विलोपन, गलत तरीके से विलोपन नहीं हो इस पर सतर्क रहने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र में विशेष रूप से फुटपाथ/ रास्ता बनाया जाएगा।  लिंग अनुपात में सुधार के लिए उन्होंने महिला मतदाताओं का निबंधन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय पांडेय, अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम, अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। मतदाता सूची प्रेक्षक ने झाडुडीह तथा जिला स्कूल के बूथों का भी निरीक्षण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.