पांच को ढुलू महतो के गांव चिटाही आएंगे मुख्यमंत्री रघुवर दास
संवाद सहयोगी, कतरास: मुख्यमंत्री रघुवर दास पांच अक्टूबर को चिटाही आएंगे। यहां पूना महतो से
संवाद सहयोगी, कतरास: मुख्यमंत्री रघुवर दास पांच अक्टूबर को चिटाही आएंगे। यहां पूना महतो सेवा संस्थान द्वारा आयोजित आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करेंगे। मंगलवार की रात स्थानीय विधायक ढुलू महतो ने भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार व उड़ीसा की टीम के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में खेल को बढावा दिया है। प्रदेश के सुदूर इलाकों में जाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है।
महेंद्र ¨सह धोनी, दीपिका, हेमलता की खेल के क्षेत्र में मिली उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने देश व विदेशों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। झारखंड में खिलाड़ियों की कमी नहीं है। जरूरत है उनकी प्रतिभा निखारने की। पत्रकार वार्ता में प्रभात मिश्र, महेश पासवान, हर¨जदर ¨सह काके, अमित भगत, सूर्यदेव मिश्र, राजकुमार प्रमाणिक, हरि प्रसाद अग्रवाल, धर्मेद्र गुप्ता, मुकेश झा, बमबम शर्मा, फिरोज रजा, पप्पू दूबे, अशोक पासवान आदि मौजूद थे।