Dhanbad Weather Forecast: लुढ़ककर न्यूनतम पारा 6 डिग्री पर पहुंचा, माैसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने एक और दो फरवरी को लेकर विशेष अलर्ट भी जारी किया है। ठंड से बचाव को अहम सुझाव भी दिए हैं। दो और तीन फरवरी को मौसम सामान्य से चार-पांच डिग्री तक नीचे रह सकता है। ठंडी हवा सुबह में सर्दी बढ़ा सकती है।
धनबाद, जेएनएन। एक और दो फरवरी को धनबाद और आसपास शीतलहरी चलने की संभावना है। सुबह में घना कोहरा छाने और दिन चढ़ने के बाद आसमान साफ होने का अनुमान है। आसमान साफ होने के बाद भी ठंडी हवा का असर बना रहेगा। तीन चार फरवरी तक मौसम साफ रहने के बाद इसमें बदलाव होने के आसार हैं। पांच और छह फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने एक और दो फरवरी को लेकर विशेष अलर्ट भी जारी किया है। ठंड से बचाव को अहम सुझाव भी दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दो और तीन फरवरी को मौसम सामान्य से चार-पांच डिग्री तक नीचे रह सकता है। ठंडी हवा सुबह में सर्दी बढ़ा सकती है। कमजोर लोग, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और पुरानी बीमारी वाले लोगों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की जरुरत है। ठंड में लंबे समय तक न रहने, ढीली फीटिंग और परत वाले कपड़े पहनने, मोटे ऊनी कपड़े का इस्तेमाल करने, सिर, गर्दन के साथ हाथ और पैर की उंगलियों को ढक कर रखने की बात कही है। हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से बर्फीली हवा बिहार होकर इस ओर आ रही हवा काफी नीचे बह रही है जिससे शीतलहरी जैसी परिस्थिति बन रही है। पूरे फरवरी में मौसम में उतार चढ़ाव बने रहने का अनुमान है।
चार फरवरी तक का संभावित तापमान
- सोमवार अधिकतम 21 न्यूनतम 6
- मंगलवार अधिकतम 23 न्यूनतम 7
- बुधवार अधिकतम 23 न्यूनतम 9
- गुरुवार अधिकतम 23 न्यूनतम 11