Move to Jagran APP

निरसा में पहली बार कमल खिलाने के लिए BJP ने झोंकी ताकत, यहीं से CM शुरू करेंगे तीसरे फेज की जनआशीर्वाद यात्रा Dhanbad News

CM रघुवर दास 11 अक्टूबर को निरसा से जोहार जनआशीर्वाद यात्रा शुरू कर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी जिलों के तहत विधानसभा क्षेत्रों की जनता से संवाद करेंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 12:01 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 12:01 PM (IST)
निरसा में पहली बार कमल खिलाने के लिए BJP ने झोंकी ताकत, यहीं से CM शुरू करेंगे तीसरे फेज की जनआशीर्वाद यात्रा Dhanbad News
निरसा में पहली बार कमल खिलाने के लिए BJP ने झोंकी ताकत, यहीं से CM शुरू करेंगे तीसरे फेज की जनआशीर्वाद यात्रा Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकारों की खास नजर जिन विधानसभा क्षेत्रों पर है उनमें एक निरसा भी शामिल है। इसलिए कि BJP अब तक निरसा विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज करने में विफल रही है। झारखंड विधानसभा चुनाव-2014 में मोदी लहर में निरसा विधानसभा में कमल खिलाने से BJP प्रत्याशी गणेश मिश्र करीब हजार मतों के अंतर से चूक गए थे। विधानसभा चुनाव- 2019 में भाजपा की कोशिश निरसा में कमल खिलाने की है। इसलिए उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में मुख्यमंत्री रघुवर दास की जोहार जनआशीर्वाद यात्रा निरसा विधानसभा क्षेत्र के तहत चिरकुंडा से शुरू करने की योजना तैयार है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री रघुवर दास 11 अक्टूबर को निरसा से जोहार जनआशीर्वाद यात्रा शुरू कर धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा जिले के तहत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों की जनता के बीच जाकर संवाद करेंगे। इस दाैरान जनता को अपने पांच के काम का हिसाब देंगे और विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए आर्शीवाद मांगेंगे।

धनबाद जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं-धनबाद, बाघमारा, झरिया, टुंडी, सिंदरी और निरसा। निरसा ही एक मात्र क्षेत्र है जहां आज तक BJP को जीत नहीं मिली है। अबकी जीत के लिए झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व ने सभी मंडलों में पार्टी कार्यालय खोलने का निर्देश दिया है। सबसे पहले निरसा में ही किया गया है। रविवार को एक और कार्यालय चिरकुंडा में खोला गया। चिरकुंडा तीन नंबर चढ़ाई में भाजपा के क्षेत्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर ङ्क्षसह, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, पूर्व मंत्री अर्पणा सेनगुप्ता, नगर अध्यक्ष डबलू बाउरी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने मिलकर किया। गणेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्ग के कल्याण के लिए और उनका जीवनस्तर सुधार के लिए काम कर रही है। अपने काम के आधार पर विधानसभा चुनाव में 65 प्लस का लक्ष्य निर्धारित की है। इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड में जनआशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा के तीसरे चरण उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का शुभारंभ 11 अक्टूबर को निरसा विधानसभा के चिरकुंडा से करेंगे।

जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भाजपा लंबे समय से निरसा विधानसभा में संघर्ष कर रही है। धनबाद जिले में पार्टी का सांसद, मेयर, सहित पांच विधानसभाओं में पार्टी एवं सहयोगी दल का विधायक है। पिछली बार निरसा विधानसभा चुनाव में बहुत कम मतों से हार हुई थी। पिछली की हार का बदला सूद समेत कार्यकर्ता इस बार वापस लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.