Move to Jagran APP

कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री-स्वास्थ्य मंत्री का पुतला, मांगा इस्तीफा

झरिया : राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स रांची में जूनियर डाक्टर व नर्सो की हड़ताल से 25 लोगों

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jun 2018 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jun 2018 07:47 PM (IST)
कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री-स्वास्थ्य मंत्री का पुतला, मांगा इस्तीफा
कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री-स्वास्थ्य मंत्री का पुतला, मांगा इस्तीफा

झरिया : राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स रांची में जूनियर डाक्टर व नर्सो की हड़ताल से 25 लोगों की हुई मौत के विरोध में सोमवार को झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बर्णवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के लोगों ने झरिया मेन रोड में मुख्यमंत्री रघुवर दास व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का पुतला फूंका। सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मानवता को तार-तार करनेवाली घटना की ¨नदा की। एआइसीसी के सदस्य संतोष कुमार ¨सह ने कहा कि झारखंड सरकार में गाय सुरक्षित है, लेकिन इंसान नहीं। 25 लोगों की मौत होने के बाद सकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य शमशेर आलम ने कहा कि पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। गरीब इलाज के अभाव में मर रहे हैं। लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि 25 मौत पर सरकार पर हत्या का मुकदमा होना चाहिए। प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव संजय वर्मा ने कहा कि कांग्रेस परिवार इस दुख की घड़ी में मृतक के परिवार के साथ है। सुनील दुबे, प्रमोद चंद्रवंशी, गणेश बहादुर ¨सह, राजा गुप्ता, महेश शर्मा, जगदीश प्रसाद गुप्ता, सपन मजुमदार, शंभू प्रसाद, भोला नाथ ¨सह, मनोहर रजवार, योगेंद्र ¨सह योगी, वीरेंद्र गुप्ता, रामजी ¨सह, प्रीतम रवानी, इरफान चौधरी, बाबू अंसारी, कमल शर्मा, रवि ¨सह, श्याम साहू, अर्जुन विश्वकर्मा आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.