Move to Jagran APP

CM के साथ बैठक में विधायकों ने की लॉकडाउन में ढील की मांग, वीडियो संवाद के जरिए मुखातिब हुए जनप्रतिनिधि Dhanbad News

धनबाद के सांसद पीएन सिंह व जिले के सभी विधायक शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में वीडियो संवाद के जरिए मुख्यमंत्री से मुखातिब हुए। इस दौरान लोगों को हो रही परेशानियों अवगत कराया।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sat, 02 May 2020 10:20 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2020 10:20 PM (IST)
CM के साथ बैठक में विधायकों ने की लॉकडाउन में ढील की मांग, वीडियो संवाद के जरिए मुखातिब हुए जनप्रतिनिधि Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। लॉकडाउन के दूसरे चरण की समाप्ति से एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो संवाद की। धनबाद के सांसद पीएन सिंह व सभी विधायक उपायुक्त कार्यालय में वीडियो संवाद के जरिए मुख्यमंत्री से मुखातिब हुए। इस दौरान सभी जन प्रतिनिधियों ने लोगों को हो रही परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और उसके निदान की मांग की।

loksabha election banner

पास की प्रक्रिया हो सरल : सांसद पीएन सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पास देने की प्रक्रिया सरल होनी चाहिए। लोग ग्रीन जोन से ग्रीन जोन में भी नहीं जा पा रहे। जिलों की सीमाएं सील कर दी गई हैं। जिनके घर हादसा हो गया है या इलाज के लिए बाहर जाना है उन्हें त्वरित पास दिया जाए।

स्थानीय श्रमिकों को दें रोजगार : सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो ने कहा कि हर्ल को काम शुरू करने का निर्देश दिया गया। उसने उन्हीं लोगों को रोजगार दिया जो बाहरी थे और यहां फंसे हुए थे। स्थानीय मजदूर जो काम कर रहे थे उन्हें नहीं रखा गया। यह भेदभाव समाप्त किया जाए। उनके समक्ष भी भुखमरी है। गोरखपुर में स्थानीय श्रमिकों को भी रोजगार दिया गया है।

दुकानें खोली जाएं : विधायक राज सिन्हा ने कहा कि एक माह से ऊपर हो चुका है। छोटे व्यवसायी भुखमरी के कगार पर हैैं। उनके दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए। गर्मी के दिन को देखते हुए इलेक्ट्रिकल्स व इलेक्ट्रानिक्स के दुकानों को भी कारोबार की अनुमति देनी चाहिए।

टेंपो चालकों को मिले अनुमति : झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि प्रशासन ने अपने प्रचार-प्रसार के लिए इनका इस्तेमाल किया है। आम लोगों के आवागमन का यही एकमात्र साधन है। लिहाजा इनके लिए टेंपो चलाने का प्रावधान होना चाहिए। टेंपो चालकों की स्थिति भी एक महीने में भुखमरी के कगार पर है।

ट्रेनों की दें जानकारी : टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि बाहर फंसे मजदूरों को लाने जा रही ट्रेनों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी जाए। इससे वे मजदूरों के परिजनों को बेहतर जानकारी दे सकेंगे और उनके सकुशल आने का प्रबंध भी कर सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.