Move to Jagran APP

जीवन पर्यंत किसान, मजदूरों के लिए संघर्ष करते रहे कामरेड महेंद्र

संस बलियापुर भाकपा माले के शहीद विधायक महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर रविवार को बलिया

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 07:09 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 07:09 PM (IST)
जीवन पर्यंत किसान, मजदूरों के लिए संघर्ष करते रहे कामरेड महेंद्र
जीवन पर्यंत किसान, मजदूरों के लिए संघर्ष करते रहे कामरेड महेंद्र

संस, बलियापुर : भाकपा माले के शहीद विधायक महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर रविवार को बलियापुर हाई स्कूल मैदान में जिलास्तरीय श्रद्धांजलि सभा हुई। वाममोर्चा के विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। लोगों ने शहीद विधायक महेंद्र सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने महेंद्र को लाल झंडा का सच्चा सिपाही और गरीब, किसान, मजदूरों का हितैषी बताया। कहा कि विधायक महेंद्र जीवन पर्यंत गरीब, किसान, मजदूरों के हक के लिए संघर्ष करते रहे। सभी ने उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान शहीद विधायक महेंद्र की पत्नी शांति सिंह के आकस्मिक निधन पर भी दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता वरीय भाकपा माले नेता उपेंद्र सिंह व संचालन अंचल सचिव भजोहरि महतो ने किया। सभा में भाकपा माले के जिला सचिव कार्तिक प्रसाद, कृष्णा सिंह, नागेंद्र सिंह, मनोरंजन मल्लिक, सुधीर महतो, मजीद खान, निमाई रजक, दिलीप रजक, नकुल देव सिंह, नेहरू हेंब्रम, मासस के गणेश महतो, सीपीएम के समीरण विद, सुबल मल्लिक, सुभाष मंडल आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.